विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला नया 5G फोन, भारत में 18 सितंबर को होगा लॉन्च

Published: Fri, 11 Sep 2026 06:00 PM (IST)

घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने अपने नए 5G फोन Lava Bold N4 Pro 5G की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म ...और पढ़ें

Lava Bold N4 Pro 5G भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है।

Lava Bold N4 Pro 5G भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lava Bold N4 Pro 5G अगले हफ्ते भारत में लॉन्च किया जाएगा, जिसका एलान नोएडा बेस्ड स्मार्टफोन कंपनी ने शुक्रवार को किया। ये नया स्मार्टफोन टेक कंपनी के Bold N4 लाइनअप में दूसरा मॉडल बनकर आएगा और Lava Bold N4 Lite से जुड़ेगा, जो पिछले महीने भारत में लॉन्च हुआ था। लॉन्च डेट के अलावा कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन के जरूरी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, डिजाइन और कलर ऑप्शन्स का भी खुलासा कर दिया है। Lava Bold N4 Pro 5G स्क्वायर-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। फोन के फ्रंट में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच भी मिलेगा।

Lava Bold N4 Pro 5G की भारत में लॉन्च डेट 18 सितंबर तय

अपकमिंग Lava स्मार्टफोन की डेडिकेटेड माइक्रोसाइट से पुष्टि होती है कि Lava Bold N4 Pro 5G भारत में 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इसके अलावा माइक्रोसाइट से ये भी साफ हुआ है कि नया Lava Bold N4 Pro 5G 6,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस होगा। ये फोन देश में Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। इसे भारत में गोल्ड और ब्लू कलर ऑप्शन्स में उतारा जाएगा। साथ ही, इसमें 50-मेगापिक्सल प्राइमरी शूटर वाला डुअल रियर कैमरा सिस्टम मिलेगा।

डिजाइन के मामले में, Lava Bold N4 Pro 5G में फ्लैट रियर पैनल दिखाया गया है, जिसके टॉप-लेफ्ट कोने में चौकोर रियर कैमरा आइलैंड है। कैमरा मॉड्यूलमें चार कटआउट्स नजर आते हैं, जिनमें से एक LED फ्लैश के लिए है। इसमें फ्लैट मिड-फ्रेम भी दिया गया है, जिसमें पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल्स फोन के लेफ्ट साइड मौजूद हैं।

Lava Bold N4 Pro 5G की सिम ट्रे भी राइट साइड दी जाएगी। फ्रंट में वाटरड्राप-स्टाइल नॉच है, जिसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए कैमरा फिट किया जाएगा। फोन की लॉन्च प्राइस, चिपसेट, डिस्प्ले साइज और चार्जिंग स्पीड जैसी बाकी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं। हालांकि, लॉन्च करीब आने के साथ ही नोएडा बेस्ड ये टेक फर्म इन जानकारियों से भी पर्दा उठा सकता है।

जैसा कि पहले बताया गया है, Lava Bold N4 Pro 5G, Lava Bold N4 Lite को जॉइन करेगा, जिसे भारत में 27 अगस्त को 3GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 8,099 रुपये की शुरुआती लॉन्च प्राइस पर पेश किया गया था। ये हैंडसेट भारत में एम्पायर गोल्ड और घोस्ट सिल्वर कलर्स में बिक्री के लिए मौजूद है। इसमें 6.56-इंच का LCD टचस्क्रीन मिलता है। ये फोन Unisoc 9863A चिपसेट पर काम करता है और 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh बैटरी के साथ आता है।

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro खरीदें या iPhone 18 Pro: नए मॉडल के लिए 30 हजार रुपये देने में कितनी समझदारी?