Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Apple डिवाइस में Notes को इंटरलिंक करना हुआ आसान, बस फॉलो करें ये स्टेप्स, मिनटों में हो जाएगा काम

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 10:51 AM (IST)

    Apple के लिए ये महीना काफी खास रहा है क्योंकि कंपनी ने आईफोन के साथ अपने डिवाइस के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट को भी पेश किया है। कंपनी ने iOS 17 को भी पेश किया है जिसमें कई नए अपडेट मिली है। Notes इन्हीं में से एक है जिसमें आपको एक नोट से दूसरे को लिंक करने का विकल्प मिलता है।

    Hero Image
    Apple Notes को इंटरलिंक करना हुआ आसान, इन स्टेप्स से आसानी से होगा काम

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जानी मानी टेक कंपनी Apple ने हाल ही में iOS 17 के साथ बहुत से ऐसे फीचर्स को अपडेट किया है। इससे एपल यूजर्स को बेस्ट एक्सपीरियंस मिला है। इन्हीं में से एक नोट्स ऐप भी है, जिसमें कई खास बदलाव देखने को मिला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीधी शब्दों में कहें तो Apple ने iOS 17 के नोट्स ऐप को बेहतर बनाया है। अब आपको इसमें एक नोट को दूसरे नोट से लिंक करने की सुविधा मिलती है। ये ऐसी स्थिति में काम आएगा जब आप अपने किसी विचार या जरूरी बातों की सीरीज को तैयार करना चाहते हैं। बस नोट बनाए और उसे लिंक करें। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    ऐप में नोट्स लिंक करना है आसान

    • iOS 17 के आने के साथ ही आईफोन यूजर्स ने कई बड़े बदलावों को महसूस किया है। इसी अपडेट में Apple नोट्स ऐप को एक अपग्रेड मिला है, जिसमें आप एक नोट को दूसरे से लिंक कर सकते हैं।
    • यह सुविधा पहले Apple नोट लेने में नहीं थी। इतना ही नहीं यह अपडेट आईफोन के साथ-साथ मैक और आईपैड में भी मिलती है। 
    • यहां हम आपको इसके उपयेग के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं कि नोट्स को कैसे इंटरलिंक करें।

    यह भी पढे़ें- iOS 17 Launch: क्या आपके iPhone को भी मिलेगा नया आईओएस अपडेट, जानने के लिए फॉलो करें ये लिस्ट

    iPhone में नोट्स को लिंक करना

    • iOS 17 यूजर्स अपने iPhone या iPad पर नोट्स ऐप के खोलें।
    • अब वह नोट चुनें, जिससे आप दूसरे नोट का लिंक करना चाहते हैं।
    • अब नोट में उस जगह को टैप करे जहां आप लिंक डालना चाहते हैं। ऐसा करने से प्रोसेस फॉर्मेट पॉपओवर को लागू हो जाएगा।
    • फॉर्मेट पॉपओवर में दाईं ओर तब तक स्वाइप करते रहें जब तक आपको Add Link विकल्प न दिखाई दें। इसके बाद इसपर टैप करें।
    • इसके बाद एक नई स्क्रीन दिखाई देगी, जिसपरआप दूसरे नोट्स के टाइटल खोज सकेंगे।
    • अब जिस नोट को आप लिंक करना चाहते हैं उसका टाइटल टाइप करें और यह उसे खोजें।
    • इसके बाद उस नोट पर टैप करके लिंक जोड़ें। बता दें कि आप इसे अलग नाम भी दे सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Apple iOS 17 Update: सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद एपल यूजर्स को आई नई परेशानी, बैटरी ड्रेन होने की आ रही शिकायतें