उत्तर प्रदेश में जियो अगले 3 सालों में 1 लाख नौकरियां करवाएगा उपलब्ध
उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी, जियो ने की बड़ी घोषणा
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अम्बानी ने घोषणा की है की जियो आने वाले तीन सालों में उत्तर प्रदेश में 1 लाख नौकरी के अवसर पैदा करेगी। प्रदेश के नौजवानों के लिए यह एक बड़ी और अच्छी खबर है।
कितनी थी बेरोजगारी की दर
पिछले साल लोक सभा में श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने यह बताया था की यूपी में बेरोजगारी की दर देश की औसत बेरोजगारी की दर से ज्यादा है। उन्होंने बताया था की बेरोजगारी का राष्ट्रिय औसत 5.8 प्रतिशत पर था। वहीं, प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी की दर 5.8 प्रतिशत थी और शहरी इलाकों में यह दर 6.5 प्रतिशत थी।
कहीं उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की बात
उत्तर प्रदेश को 'उत्तम' प्रदेश बनाने की ओर ध्यान केंद्रित करते हुए अम्बानी ने कहा की जियो आने वाले 3 सालों में प्रदेश में 10,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा। इसी के साथ प्रदेश सरकार की मदद से यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी में कैंपस का सेट-अप भी करवाएगा।
भारत के सबसे अधिक जनसख्या वाला प्रदेश सबसे समृद्ध प्रदेश कैसे बन सकता है?
इसका जवाब आसान सा है- डिजिटल इण्डिया मिशन को साथ लेकर चलने से ऐसा संभव है। इसी कारण से रिलायंस जियो ने दो सालों से भी कम समय में पूरे भारत में वर्ल्ड-क्लास डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया है। जियो ने अभी तक उत्तर प्रदेश में 40000 डाइरेक्ट ओर इनडाइरेक्ट नौकरियां उपलब्ध करवाई हैं।
अन्य घोषणाओं के साथ उन्होंने यह भी कहा की जियो उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ से ज्यादा फोन उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने कहा- ''जियो उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ उपभोक्ताओं को कम कीमत में हाई स्पीड डाटा उपलब्ध करवा रहा है। दिसंबर 2018 के अंत तक जियो उत्तर प्रदेश के सभी गांवों तक पहुंच जाएगा।''