विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

1GB डेटा के साथ जमकर उठाइए अनलिमिटेड फ्री-कॉलिंग का मजा, Jio और Airtel के ये सस्ते रिचार्ज प्लान आएंगे काम

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Sun, 23 Apr 2023 01:26 PM (IST)

Jio and airtel cheapest prepaid recharge plan 1GB डेटा के लिए टेलीकॉम कंपनियां अलग-अलग रिचार्ज प्लान पेश करती हैं। ऐसे ...और पढ़ें

Jio and airtel cheapest prepaid recharge plan of 1GB Data, Pic Courtesy- Jagran File
Jio and airtel cheapest prepaid recharge plan of 1GB Data, Pic Courtesy- Jagran File

नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को लुभाने के लिए अलग-अलग कीमत पर रिचार्ज प्लान पेश करती हैं। कुछ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की जरूरत मात्र ही होती है तो कुछ यूजर्स को कॉलिंग के साथ डेटा की भी जरूरत होती है। हालांकि, हर यूजर चाहता है तो कि कम कीमत पर ही काम बन जाए।

ऐसे में कंपनियां अलग-अलग वैलिडिटी के साथ रिचार्ज प्लान ऑफर करती हैं। इस आर्टिकल में जियो और एयरटेल के 1जीबी डेटा के लिए कुछ सस्ते प्लान्स को लिस्ट कर रहे हैं-

जियो का 149 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान

जियो अपने यूजर्स के लिए 1जीबी पर डे डेटा के साथ सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये में पेश करता है।

इस रिचार्ज प्लान फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस पर डे, जियो ऐप और जियो के दूसरी सब्सक्रिप्शन प्लान का फायदा मिलता है। कंपनी इस पैक को 20 दिन की वैलिडिटी के साथ पेश करती है।

जियो का 179 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान

जियो अपने यूजर्स के लिए 1जीबी पर डे डेटा के साथ दूसरा सस्ता प्लान 179 रुपये में पेश करता है। इस रिचार्ज प्लान फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस पर डे, जियो ऐप और जियो के दूसरी सब्सक्रिप्शन प्लान का फायदा मिलता है। कंपनी इस पैक को 24 दिन की वैलिडिटी के साथ पेश करती है।

जियो का 209 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान

जियो अपने यूजर्स के लिए 1जीबी पर डे डेटा के साथ तीसरा सस्ता प्लान 209 रुपये में पेश करता है। इस रिचार्ज प्लान फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस पर डे, जियो ऐप और जियो के दूसरी सब्सक्रिप्शन प्लान का फायदा मिलता है। कंपनी इस पैक को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ पेश करती है।

एयरटेल का 155 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान

एयरटेल अपने यूजर्स के लिए 1जीबी डेटा के साथ पहला सस्ता प्लान 155 रुपये में पेश करता है। इस रिचार्ज प्लान फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री हेलो ट्यून्स, विंक म्यूजिक फ्री का फायदा मिलता है।

कंपनी इस पैक को 24 दिन की वैलिडिटी के साथ पेश करती है।

एयरटेल का 209 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान

एयरटेल अपने यूजर्स के लिए 1जीबी डेटा पर डे के साथ दूसरा सस्ता प्लान 209 रुपये में पेश करता है। इस रिचार्ज प्लान फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस पर डे, फ्री हेलो ट्यून्स, विंक म्यूजिक फ्री का फायदा मिलता है। कंपनी इस पैक को 21 दिन की वैलिडिटी के साथ पेश करती है।

एयरटेल का 265 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान

एयरटेल अपने यूजर्स के लिए 1जीबी डेटा पर डे के साथ तीसरा सस्ता प्लान 265 रुपये में पेश करता है। इस रिचार्ज प्लान फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री हेलो ट्यून्स, विंक म्यूजिक फ्री का फायदा मिलता है। कंपनी इस पैक को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ पेश करती है। यूजर्स पैक में अनलिमिटेड 5G सर्विस का लाभ ले सकते हैं।