Jio का 56 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी
Jio का ₹629 वाला प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डेटा प्रदान ...और पढ़ें

Jio का 56 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वैसे तो रिलायंस जियो अपने करोड़ों ग्राहकों को कई अलग-अलग बेनिफिट्स वाले रिचार्ज प्लान ऑफर करता है जिसमें न सिर्फ कॉलिंग और डेटा की सुविधा मिलती है बल्कि कुछ तो OTT बेनिफिट्स के साथ भी आते हैं। ऐसा ही एक प्लान ₹629 का है जिसमें कंपनी 5G कनेक्टिविटी के साथ कॉलिंग, डेटा और एंटरटेनमेंट के बेनिफिट्स भी दे रही है।
इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन है और इसमें ग्राहकों को डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है। प्लान में JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन, JioTV और JioAICloud जैसी सुविधाएं भी मिल रही हैं। चलिए इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं...
Jio के ₹629 वाले प्लान के बेनिफिट्स
Jio के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को टोटल 112GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है। साथ ही प्लान में डेली 2GB डेटा मिल रहा है। निर्धारित डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम होकर 64Kbps रह जाएगी। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है जो इस प्लान को और भी खास बना रहा है।
यह प्लान एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर कर रहा है। हालांकि, इसके लिए ग्राहक का 5G डिवाइस, नेटवर्क कवरेज और प्लान की एलिजिबिलिटी को फॉलो करना जरूरी है तभी आपको अनलिमिटेड इंटरनेट मिलेगा।
JioHotstar और क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगी
इस प्लान में JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन बिलकुल फ्री में मिल रहा है, जिसका यूज करके ग्राहक मोबाइल पर कंटेंट एन्जॉय कर सकते हैं। इसके साथ ही प्लान में JioTV का एक्सेस भी मिल रहा है। साथ ही JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज मिल रहा है।
Google Gemini Pro और Canva Pro Lite भी फ्री
इसके आलावा इस प्लान में Google Gemini का 18 महीने का Pro सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है, जिसकी बताई गई कीमत ₹35,100 है। इस सब्सक्रिप्शन के साथ 5,000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana जैसे AI फीचर्स भी मिलेंगे। प्लान में 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन भी फ्री में दिया जा रहा है, जिसकी कीमत ₹1,590 बताई जा रही है।
