Jio का 36 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी
जियो ₹450 का प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है, जिसमें 36 दिनों की वैलिडिटी, प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और ...और पढ़ें

Jio का 36 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Jio अपने करोड़ों ग्राहकों को ₹450 का एक जबरदस्त प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें न तो 28 और न ही 30 दिन बल्कि इस प्लान में 36 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। साथ ही इस प्लान में टोटल 72GB हाई-स्पीड डेटा मिल रहा है। साथ ही इस प्लान में डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS डेली भेजने की सुविधा भी मिल रही है।
इसके अलावा, प्लान में JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन, JioTV और JioAICloud के बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। एलिजिबल ग्राहकों को तो Google Gemini और Canva से जुड़े एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिल सकते हैं। चलिए इस प्लान की बाकि डिटेल्स जानते हैं...
Jio के ₹450 प्लान के बेनिफिट्स
जियो के इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 36 दिन की है जिसमें ग्राहकों को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा मिल रहा है, यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान टोटल 72GB डेटा यूज करने के लिए मिलेगा। डेली मिलने वाला हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम होकर 64Kbps रह जाएगी। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 SMS डेली भी शामिल हैं। एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिल सकता है।
JioHotstar और JioCloud बेनिफिट्स
प्लान में कॉलिंग और डेटा के साथ JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिल रहा है। इसके साथ JioTV और JioAICloud की सुविधा भी मिल रही है। इसके अलावा JioAICloud पर ग्राहकों को 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज मिल रहा है, जिसमें आप अपनी फोटो, वीडियो और अन्य फाइलें ऑनलाइन रख सकते हैं।
Google Gemini Pro और Canva सब्सक्रिप्शन
इसके अलावा इस प्लान में Google Gemini का 18 महीने का Pro सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिल रहा है, जिसकी वैल्यू ₹35,100 बताई गई है। इसमें 5,000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana जैसे AI बेनिफिट्स भी हैं। प्लान में 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है, जिसकी वैल्यू ₹1,590 है।
