Move to Jagran APP

Jagran HiTech Awards 2022 के स्पेशल गेस्ट लोकप्रिय Bollywood Actor Kunal Kapoor

Jagran HiTech Awards 2022 के स्पेशल गेस्ट इसे और भी शानदार बना रहे हैं। इस आयोजन में स्पेशल गेस्ट के रूप में लोकप्रिय अभिनेता कुनाल कपूर शामिल हो रहे हैं। कुनाल फिल्म जगत में अपनी शानदार फिल्मों के चयन के लिए जाने जाते हैं।

By Siddharth PriyadarshiEdited By: Published: Thu, 24 Nov 2022 07:15 PM (IST)Updated: Thu, 24 Nov 2022 07:15 PM (IST)
Jagran HiTech Awards 2022 के स्पेशल गेस्ट लोकप्रिय Bollywood Actor Kunal Kapoor
Jagran HiTech Awards 2022 Special Guest Bollywood Actor Kunal Kapoor

नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेक्नोलॉजी हमारी लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। यह हमारे रोज के जीवन को काफी आसान बनाती है। आज के समय में भी हर दिन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नए परिवर्तन हो रहे हैं। भारत इस क्षेत्र में एक वैश्विक लीडर बनकर उभर रहा है। टेक्निकल इनोवेशन के लिए पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा है। यहां के एक्सपर्ट और विजनरी हर दिन नए इनोवेशन के साथ इस क्षेत्र में क्रांति ला रहे हैं। इसी वजह से Jagran HiTech टेक्नोलॉजी के विजनरी और लीडर्स को सम्मानित करता है। इस अवार्ड शो में ग्रूमिंग पार्टनर्स Bombay Shaving Company और Bombae हैं।

loksabha election banner

Jagran HiTech Award एक ऐसा ही प्लेटफॉर्म है जहां मोबाइल और मोबिलिटी के क्षेत्र में इनोवेशन और एक्सीलेंस को सेलिब्रेट करता है। Jagran HiTech Award के चौथे संस्करण का आयोजन 1 दिसम्बर 2022 को शाम 5 बजे दिल्ली के अंदाज होटल (Aerocity) में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मोबाइल और ऑटो इंडस्ट्री के लीडर्स शामिल होंगे और इस क्षेत्र के इनोवेशन को सेलिब्रेट करेंगे। साथ ही ऑटो और टेक इंडस्ट्री के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी करेंगे।

Jagran HiTech Awards 2022 के स्पेशल गेस्ट इसे और भी शानदार बना रहे हैं। इस आयोजन में स्पेशल गेस्ट के रूप में लोकप्रिय अभिनेता कुनाल कपूर शामिल हो रहे हैं। कुनाल फिल्म जगत में अपनी शानदार फिल्मों के चयन के लिए जाने जाते हैं। साथ ही अपनी Ketto फाउंडेशन के जरिये लाखों लोगों की सहायता भी कर रहे हैं। इस फाउंडेशन के जरिये कुनाल ने टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर फंड रेज किया और यह दिखाया की कैसे टेक्नोलॉजी मानव कल्याण के लिए भी इस्तेमाल हो सकती है। कुनाल कपूर का इस इवेंट में आना अपने आप में इस इवेंट के सफल आयोजन की गारंटी है। कुनाल अपने अभिनय के साथ ही टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपनी दिलचस्पी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में मोबाइल और मोबिलिटी के इस भव्य आयोजन में इनकी उपस्थिति चार चांद लगाएगी।

इसके अतिरिक्त विभिन्न टेक व ऑटो के लीडर्स इस समारोह का हिस्सा बन रहे हैं। जिससे Jagran HiTech Awards 2022 टेक और ऑटो का एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। आप भी इस समारोह से ऑनलाइन जुड़ कर इसका हिस्सा बन सकते हैं। इस आयोजन के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें- https://event.jagran.com/events/hitech-awards/


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.