विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2,500 mAh बैटरी वाला नया फीचर फोन लॉन्च, 2-in-1 स्पीकर के साथ 2.4-इंच डिस्प्ले

Published: Wed, 16 Sep 2026 03:00 PM (IST)

Itel ने भारत में अपना नया फीचर फोन Itel Muzik 450L लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1,659 रुपये से शुरू ...और पढ़ें

2,500 mAh बैटरी वाला नया फीचर फोन लॉन्च, 2-in-1 स्पीकर के साथ 2.4-इंच डिस्प्ले

2,500 mAh बैटरी वाला नया फीचर फोन लॉन्च, 2-in-1 स्पीकर के साथ 2.4-इंच डिस्प्ले

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Itel ने बुधवार को भारत में भारत में अपना नया फीचर फोन लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने Itel Muzik 450L के नाम से पेश किया है। खास बात ये है कि इस सस्ते फोन में 2-इन-1 हाई-आउटपुट स्पीकर और 2,500mAh की बैटरी देखने को मिल रही है, जिसे USB Type-C पोर्ट से आसानी से चार्ज किया जा सकता है।

फोन में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और रिकॉर्डिंग के साथ वायरलेस FM रेडियो की सुविधा भी मिल रही है जो इसे और भी खास बना रहा है। डिवाइस में VGA रियर कैमरा भी दिया गया है। फोन तीन कलर में उपलब्ध है और इसके बॉक्स में एक प्रोटेक्टिव बैक कवर भी मिल रहा है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...

Itel Muzik 450L की कीमत

कीमत की बात करें तो Itel Muzik 450L की कीमत 1,659 रुपये से शुरू होती है। डिवाइस के साथ एक प्रोटेक्टिव बैक कवर भी मिल रहा है। फोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, लेकिन कंपनी ने कलर के सटीक शेड और नाम कन्फर्म नहीं किए हैं।

मार्केटिंग पोस्टर्स में डिवाइस ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर में दिखाई दे रहा है। कंपनी Itel Muzik 450L में किसी भी मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट के लिए एक साल की काउंटर रिप्लेसमेंट वारंटी का दे रही है।

Itel Muzik 450L के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Itel Muzik 450L (it5095L) में 2.4-इंच की QVGA डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इस फोन में 2-इन-1 स्पीकर सिस्टम भी मिल रहे हैं, जिसे म्यूजिक प्लेबैक, FM रेडियो और कॉल्स के लिए तेज आवाज मिलेगी। डिवाइस की मोटाई 13.4mm है। इसमें King Talker वॉयस असिस्टेंट भी मिल रहा है।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ब्लूटूथ भी मिल रहा है। डिवाइस में रिकॉर्डिंग के साथ वायरलेस FM रेडियो सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे यूजर्स बिना वायर्ड हेडसेट के FM ब्रॉडकास्ट एन्जॉय कर सकते हैं और उसे सेव भी कर सकते हैं। इस फीचर फोन में आइकन सपोर्ट भी है। डिवाइस एक डेडिकेटेड वाइब्रेशन मोटर और ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्डिंग भी ऑफर कर रहा है।

VGA रियर कैमरा और बड़ी बैटरी

फोन में VGA रियर कैमरा मिल रहा है जिसके साथ एक बिल्ट-इन टॉर्च भी मिल रही है। डिवाइस में 1,000 से ज्यादा कॉन्टैक्ट्स सेव किए जा सकते हैं। फोन में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा भी है। फोन में एक शॉर्टकट भी है जो '0' की (key) को दबाकर रखने पर रियल टाइम की जानकारी देती है। फोन में 2,500mAh की बैटरी, USB Type-C पोर्ट भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Nokia का किफायती 4G फीचर फोन: 2.8 इंच की डिस्प्ले, Bluetooth 5.0 सपोर्ट जैसे फीचर्स