विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IRCTC ने लाॅन्च की ऑनलाइन बस टिकट सर्विस, जानें बुकिंग का पूरा प्रोसेस

By Renu YadavEdited By:
Published: Sat, 06 Feb 2021 12:25 PM (GMT+05:30)

IRCTC की ऑनलाइन बस बुकिंग सर्विस की मदद से अब आप आसानी से घर बैठे बस की टिकट बुक कर ...और पढ़ें

यह फोटो Google Play Store से ली गई है।
यह फोटो Google Play Store से ली गई है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। IRCTC पर अभी तक केवल यात्री रेल और फ्लाइट की ही टिकट बुक कर सकते थे। लेकिन अब आपको यहां बस टिकट बुकिंग की भी सुविधा मिलेगी। IRCTC ने अपने यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए बस टिकट की बुकिंग शुरू कर दी है। यानि अब यात्री एक जगह से ही रेल, फ्लाइट और बस की ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे। इसके लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी।

ऐसे होगी बस टिकट की बुकिंग 

अगर आप भी IRCTC के माध्यम से बस की टिकट बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए आप IRCTC मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं। जहां आपको रेल, फ्लाइट और बस टिकट बुकिंग का विकल्प मिलेगा। इसके लिए आपके www.bus.irctc.co.in वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। यहां आप अपनी पसंद के अनुसार सीट का चयन कर टिकट बुक कर सकते हैं। यह सर्विस देशभर में 22 राज्यों और 3 केन्द्रशासित प्रदेशों में उपलब्ध होगी। इसके लिए इन सभी राज्यों को कवर करने वाले 50,000 से ज्यादा राज्य सड़क परिवहन और प्राइवेट बस ऑपरेटर्स के साथ साझेदारी की गई है। 

खुद सिलेक्ट करें पिक एंड ड्राॅप प्वाइंट्स

बस टिकट बुक करने वाले यात्रियों को बस का रूट, सुविधाएं, रिव्यू और रेटिंग भी मिलेंगे। जिसके बाद अपनी बस को सिलेक्ट कर सकते हैं। इतना ही नहीं यहां आपको बस यात्रा के दौरान पिकअप और ड्राॅप प्वाइंट्स व टाइमिंग सिलेक्ट करने की भी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा यात्रियों को बैंकों और ई-वााॅलेट के माध्यम से डिस्काउंट भी प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

बस टिकट बुकिंग के लिए फॅालो करें ये प्रोसेस

  • इसके लिए आपको www.bus.irctc.co.in वेबसाइट पर जाना होगा। जहां अपनी डेस्टिनेशन सिलेक्ट करनी होगी। 
  • फिर डेट सिलेक्ट कर ये चेक करना होगा कि इस रूट पर कौन सी बस उपलब्ध हैं। 
  • इसके बाद बसों के विकल्प, यात्रा की अवधि और बस का चलने का टाइम यहां शो होगा। साथ ही आपको टिकट की कीमत और कितनी सीट बचीं हैं यह जानकारी भी मिल जाएगी। 
  • सीट सिलेक्ट करने के बाद आपको प्रोसीड टू बुक के विकल्प पर क्लिक करना है। जिसके बाद पेमेंट का विकल्प आएगा और पेमेंट करते ही आपकी बस टिकट बुक हो जाएगी।