विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

iQOO Z6 Lite 5G के लांच से पहले ही फीचर्स और कीमत लीक हुई, जानिये इसके बारे में

By Kritarth SardanaEdited By:
Published: Fri, 09 Sep 2022 08:59 PM (IST)

iQOO Z6 Lite 5G भारत में 14 सितंबर को लांच होने जा रहा है. लेकिन अब इस फोन के लांच ...और पढ़ें

iQOO series smartphone photo credit - iQOO
iQOO series smartphone photo credit - iQOO

नई दिल्ली, टेक डेस्क। iQOO Z6 Lite 5G भारत में 14 सितंबर को लांच होने जा रहा है. लेकिन अब इस फोन के लांच से पहले ही इसके फीचर्स के साथ कीमत भी लीक हो चुकी है. भारत में यह फोन Amazon और iQOO की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए मिल सकेंगा। इसके दो वेरिएंट लांच हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह फोन Qualcomm Snapdragon 4 series के साथ पेश होगा।

iQOO Z6 Lite 5G की संभावित कीमत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार iQOO Z6 Lite 5G के 4 GB रैम, 64 GB और 6 GB रैम, 128 GB स्टोरेज वाले 2 मॉडल आ सकते हैं । इसके 4 GB रैम, 64 GB स्टोरेज वाले की कीमत 13,499 रुपये हो सकती है। तो वहीँ 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 14,999 रुपये हो सकती है।

iQOO Z6 Lite 5G के संभावित फीचर्स

  • प्रोसेसर - iQOO Z6 Lite में Qualcomm Snapdragon 4 series का प्रोसेसेर लगा हो सकता है। इस सीरीज को अभी लॉन्च नहीं किया गया है। लेकिन Qualcomm इसे जल्द ही लांच करने वाली है।
  • डिस्प्ले- इस फोन में 6.58 इंच की स्क्रीन से Full HD+ डिस्प्ले मिल सकता है। इसके साथ ही फोन में 120 HZ का रिफ्रेश रेट भी मिल सकता है।
  • बैटरी-इस फोन में 5000 mAh की बैटरी लगी हो सकती है। कंपनी इस फोन में 18 W की फ़ास्ट चार्जिंग का फीचर भी दे सकती है।
  • रैम और मेमोरी- इस फोन के 2 मॉडल आ सकते हैं, जिसमें 4 GB रैम, 64 GB इंटरनल स्टोरेज और 6 GB रैम, 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले हो सकते हैं।
  • कैमरा- इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। कंपनी फोन में 13 MP का मेन बैक कैमरा दे सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 MP का फ्रंट कैमरा लगा हो सकता है।

ये सभी फीचर्स मीडिया रिपोर्ट द्वारा पता चले हैं। हालाँकि कंपनी ने खुद इस फोन के किसी फीचर के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है। इसलिए फोन के सभी सटीक फीचर्स इसके लांच के बाद ही पता चल सकेंगे।