7,200 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल कल से, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर
iQOO Z11xa 5G की सेल 14 सितंबर से Amazon पर शुरू हो रही है, जिसमें 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और ...और पढ़ें

7,200mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल कल से, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO ने इंडियन मार्केट में कुछ दिन पहले अपना नया 5G फोन लॉन्च किया है। इस डिवाइस को कंपनी ने iQOO Z11xa 5G के नाम से पेश किया है। ये Z11 सीरीज का नया मॉडल है और अब इसकी सेल कल यानी 14 सितंबर से शुरू होने जा रही है। फोन को Amazon के जरिए दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा।
कंपनी ने इस डिवाइस को दो कलर Prismatic Green और Titan Black कलर में पेश किया है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले कीमत और खास लॉन्च ऑफर के बारे में जरूर जान लें...
iQOO Z11xa 5G की कीमत और ऑफर
कीमत की बात करें तो iQOO Z11xa 5G की शुरुआती कीमत ₹28,999 है। कंपनी इस फोन पर खास बैंक ऑफर्स भी दे रही है जहां ICICI Bank और HDFC Bank कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को ₹1,500 का फ्लैट कूपन डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा ग्राहक 6 महीने तक की No Cost EMI पर भी इस फोन को ले सकते हैं।
iQOO Z11xa 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.76 इंच की LCD डिस्प्ले देखने को मिल रही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक जा सकती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट मिल रहा है।
परफॉर्मेंस के लिए इस नए फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर मिल रहा है, जिसके साथ 8GB तक RAM मिल रही है। कंपनी का कहना है कि फोन AnTuTu बेंचमार्क पर 8.90 लाख से ज्यादा का स्कोर दे रहा है। गेमिंग के दौरान फोन में AI Game Voice Changer और 4D Game Vibration भी मिल रही है।
iQOO Z11xa 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी लवर्स के लिए इस फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिल रहा है। जबकि फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा है।
इसके अलावा फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh की बैटरी है जिसके साथ 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन को एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक, 93 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक और 15.4 घंटे तक गेमिंग टाइम मिलेगा।
