विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Snapdragon 8 Elite और 165Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ ये कॉम्पैक्ट टैबलेट, 9,020mAh की बैटरी भी

Published: Wed, 28 Oct 2026 10:28 PM (IST)

स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने बुधवार को चीन में अपना नया कॉम्पैक्ट और पावरफुल टैबलेट iQOO Pad Pro 8.8 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।

iQOO Pad Pro 8.8 को लॉन्च कर दिया गया है।

iQOO Pad Pro 8.8 को लॉन्च कर दिया गया है। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO Pad Pro 8.8 बुधवार को चीन में लॉन्च कर दिया गया। ये कॉम्पैक्ट टैबलेट छोटे साइज में फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस देने का वादा करता है। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 8.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। ये टैबलेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर चलता है, जिसे 16GB तक रैम के साथ पेयर किया गया है। iQOO Pad Pro 8.8 में 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9,020mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

iQOO Pad Pro 8.8 की कीमत और उपलब्धता

चीन में iQOO Pad Pro 8.8 की कीमत 12GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 4,399 युआन (लगभग 63,000 रुपये) से शुरू होती है। वहीं, 16GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 4,799 युआन (लगभग 68,500 रुपये) है, जबकि 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 5,099 युआन (लगभग 72,800 रुपये) में आता है।

16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड मॉडल की कीमत 5,499 युआन (लगभग 78,500 रुपये) रखी गई है। इसे तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है।

iQOO Pad Pro 8.8_

iQOO Pad Pro 8.8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

iQOO Pad Pro 8.8 में 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 2,304x1,440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 8.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। ये स्क्रीन 165Hz तक रिफ्रेश रेट, HDR और 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करती है। टैबलेट का साइज 197.36 x 126.25 x 5.74mm है और इसका वजन सिर्फ 298 ग्राम है।

iQOO का ये कॉम्पैक्ट टैबलेट 3nm प्रोसेस पर बने Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस है। इसे 16GB तक LPDDR5x Ultra रैम और 512GB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो iQOO Pad Pro 8.8 में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो 4K रेजोल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है, साथ ही इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, USB 3.2 Gen 2, OTG सपोर्ट और एक 3.5mm का हेडफोन जैक शामिल हैं। ये टैबलेट OriginOS 7 HD पर काम करता है।

iQOO Pad Pro 8.8 में 9,020mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें: फोल्डेबल iPhone वाले इन यूजर्स को मिलेगा नया फोन, क्या आपको भी आ रही है ये दिक्कत?