विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लॉन्च से पहले ही सामने आ गए iQOO Neo 9 Pro के ये खास फीचर्स, कैमरा से लेकर स्टोरेज तक, यहां जानें डिटेल

Published: Sat, 27 Jan 2024 09:21 AM (IST)

iQOO अगले महीने अपने लेटेस्ट फोन iQOO Neo 9 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में ...और पढ़ें

iQOO Neo 9 Pro के ये खास फीचर्स आए सामने, यहां जानें डिटेल
iQOO Neo 9 Pro के ये खास फीचर्स आए सामने, यहां जानें डिटेल

HighLights

  1. iQOO अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन iQOO Neo 9 Pro को 22 फरवरी को लॉन्च करने जा रहा है।
  2. कंपनी ने फोन के कैमरा और स्टोरेज को लेकर कुछ डिटेल्स पेश की है।
  3. स्मार्टफोन में 50MP Sony IMX920 प्राइमरी कैमरा होगा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo का सब-ब्रांड iQOO अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन iQOO Neo 9 Pro को 22 फरवरी को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी के आधिकारिक घोषणा से पहले ही कंपनी ने डिवाइस के कुछ खास स्पेसिफिकेशंस को टीज कर दिया है।

बता दें कि कंपनी ने फोन के कैमरा और स्टोरेज को लेकर कुछ डिटेल्स प्रस्तुत की है। स्मार्टफोन पिछले महीने ही चीन में लॉन्च किया गया है। ऐसे में पूरी संभावना है कि भारतीय वेरिएंट भी समान स्पेसिफिकेशंस के साथ ही लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने अपने इस डिवाइस के कैमरा स्पेसिफिकेशंस और स्टोरेज को लेकर कुछ जानकारी दी है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

iQOO Neo 9 Pro के फीचर्स

  • iQOO ने Neo 9 Pro के स्टोरेज और कैमरा को लेकर कुछ जानकारी साझा की है, यहां हम आपको उसके बारे में बताने जा रहे है।
  • स्टोरेज की बाद करे तो ये डिवाइस दो रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में आएगा , जिसमें 8GB + 256GB और 12GB + 256GB को शामिल किया गया है। आपको बता दें कि 12GB + 256GB वर्जन ने AnTuTu बेंचमार्किंग परिणामों में 1.9 मिलियन अंक स्कोर किए है।
  • इसके अलावा कंपनी ने यह भी बताया कि स्मार्टफोन में 50MP Sony IMX920 प्राइमरी कैमरा होगा, जो Vivo X100 में भी पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें - 256GB स्टोरेज, 108MP कैमरा और 5000 mAh बैटरी वाला ये फोन मिल रहा बहुत सस्ता, जानिए कीमत और ऑफर्स

प्रोसेसर और कलर ऑप्शन

  • पहले ही यह जानकारी सामने आ गई है कि iQOO Neo 9 Pro स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर होगा। Fmms आपको बेहतर गेमिंग अनुभव मिल सकता है।
  • इसके अलावा इस डिवाइस में 144Hz रिफ्रेश रेट और MEMC सपोर्ट भी दिया जाएगा। अगर नया डिवइस चीन वेरिएंट के समान ही होगा तो इसे दो कलर ऑप्शन फाइरी रेड और कॉन्कर ब्लैक में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -DRDO ने विकसित की काउंटर-ड्रोन प्रणाली, रिपब्लिक डे परेड के मौके पर किया गया ये काम