Move to Jagran APP

iPhone 1 से लेकर iPhone 11 तक, कितनी बदल गई है टेक्नोलॉजी?

Apple ने अपने सबसे पहले iPhone को आज से 12 साल पहले 2007 में लॉन्च किया था। इसके बाद से iPhones अमेरिका ही नहीं दुनिया भर में लोकप्रिय हो गए...

By Harshit HarshEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 06:50 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 05:33 PM (IST)
iPhone 1 से लेकर iPhone 11 तक, कितनी बदल गई है टेक्नोलॉजी?
iPhone 1 से लेकर iPhone 11 तक, कितनी बदल गई है टेक्नोलॉजी?

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple iPhone के नए iPhone 11 सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज में तीन डिवाइसेज iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max लॉन्च किए गए हैं। इस नए सीरीज से पहले पिछले 12 साल में कई iPhones लॉन्च किए जा चुके हैं। iPhones को सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, स्टेटस सिंबल के तौर पर भी जाना जाता है। सेलिब्रिटी हो या फिर आम लोग, iPhones का क्रेज सब में है। Apple ने अपने सबसे पहले iPhone को आज से 12 साल पहले 2007 में लॉन्च किया था। इसके बाद से iPhones अमेरिका ही नहीं दुनिया भर में लोकप्रिय हो गए। पिछले 12 सालों में iPhones की टेक्नोलॉजी में क्या-क्या बदलाव देखने को मिले हैं, इन सब के बारे में जानते हैं..

loksabha election banner

फर्स्ट जेनरेशन- iPhone (2007)

29 जून 2007 को पहला iPhone लॉन्च किया गया। ये iPhone EDGE (2G) नेटवर्क को सपोर्ट करता था। इसमें 2G वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ डाटा एक्सेसर के लिए GPRS की एडवांस टेक्नोलॉजी EDGE का इस्तेमाल किया गया था। iPhone के पहले वेरिएंट को टच स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया था। उस समय इस मल्टीमीडिया डिवाइस को काफी पसंद किया गया है। ये वो दौर था, जब BlackBerry, Nokia, HTC जैसी स्मार्टफोन कंपनियों का दबदबा था।

iPhone 3G (2008)

2008 में पहली बार 3G नेटवर्क को व्यावसायिक तौर पर कई देशों में रोल आउट किया जा चुका था। ऐसे में Apple ने फास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले iPhone 3G को 11 जुलाई 2008 को लॉन्च किया। इस बार Apple ने अपने इस iPhone को दुनिया के 42 देशों में सेल किया। इस iPhone 3G को फास्ट इंटरनेट के साथ-साथ वीडियो कॉलिंग के लिए काफी पसंद किया गया। इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद ही पहले iPhone को 15 जुलाई 2008 को बंद (Discontinue) कर दिया गया।

iPhone 3GS (2009)

इस बार Apple ने अपने iPhone 3G का अपग्रेडेट वर्जन iPhone 3GS लॉन्च किया। इसे दुनिया के 36 नए देशों में बेचा गया। इस iPhone 3GS के साथ Apple iPhone का बाजार अमेरिका से निकलकर अब 76 देशों में पहुंच गया। इसके लॉन्च होते ही इसके पिछले मॉडल iPhone 3G को 7 जून 2010 से बंद (Discontinue) कर दिया गया।

iPhone 4 (2010)

24 जून 2010 को iPhone 4 को लॉन्च किया गया था। इस नए iPhone 4 के साथ Apple ने पहली बार FaceTime फीचर को इंट्रोड्यूस किया था। 10 फरवरी 2011 को iPhone के लिए कंपनी ने अमेरिकी टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स Verizon के साथ साझेदारी की और AT&T के साथ लंबे समय से चले आ रहे समझौते को तोड़ दिया।

iPhone 4S (2011)

14 अक्टूबर 2011 को iPhone 4S को लॉन्च किया गया। iPhone 4S में पहली बार आर्टिफिशियल इंटलिजेंस वाले वॉयस असिस्टेंस सिरी (Siri) को इंट्रोड्यूस किया गया। इस नए मॉडल के साथ पहली बार कंपनी ने चीन में अपने बाजार को फैलाया।

iPhone 5 (2012)

21 सितंबर 2012 को iPhone 5 को लॉन्च किया गया। इस मॉडल के लॉन्च के बाद कंपनी ने अपने iPhone 3GS को 12 सितंबर 2012 को discontinue कर दिया। इस मॉडल को पहली बार 4G LTE नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया गया।

iPhone 5C, 5S (2013)

20 सितंबर 2013 को iPhone 5 के अगले दो मॉडल्स लॉन्च किए गए। इन दोनों मॉडल्स के लॉन्च के बाद ही कंपनी ने 10 सितंबर 2013 से iPhone 4 को डिस कॉन्टिन्यू कर दिया। iPhone 5C, 5S को पहली बार पांच नए कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किए गए। इन मॉडल्स को स्लो-मो कैमरा और टच आईडी (फिंगरप्रिंट सेंसर) के साथ लॉन्च किया गया।

iPhone 6, 6 Plus (2014)

इन दोनों डिवाइस को 19 सितंबर 2014 को लॉन्च किया गया। इस बार कंपनी ने अपने डिवाइस को और भी अपग्रेडेड फीचर्स के साथ लॉन्च किया। इन दोनों डिवाइस को NFC और Apple Play सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया। इन दोनों मॉडल्स के बाजार में आने से पहले ही कंपनी ने 9 सितंबर 2014 को iPhone 4S को डिस कॉन्टिन्यू कर दिया।

iPhone 6S, 6S Plus (2015)

25 सितंबर 2015 को इन दो डिवाइस को लॉन्च किया गया। ये 2014 में लॉन्च हुए iPhone 6 और 6 Plus का अपग्रेडेड मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया है। 9 सितंबर 2015 को iPhone 5 को डिस कॉन्टिन्यू कर दिया गया।

iPhone SE (2016)

इस डिवाइस को 31 मार्च 2016 को लॉन्च किया गया। इस डिवाइस के लॉन्च से पहले 21 मार्च 2016 को iPhone 5S और 5C को डिस कॉन्टिन्यू कर दिया गया।

iPhone 7, 7 Plus (2016)

इन दोनों डिवाइस को पहली बार बिना हेडफोन जैक के लॉन्च किया गया। इन दोनों डिवाइस को 16 सितंबर 2016 को लॉन्च किया गया।

iPhone 8, 8 Plus (2017)

इन दोनों डिवाइस को पहली बार वायरलेस चार्जिंग फीचर के साथ लॉन्च किया गया। ये दोनों डिवाइस अब तक के लॉन्च हुए सभी डिवाइस से ज्यादा अपग्रेडेड फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन के साथ लॉन्च किए गए। 22 मार्च 2017 को इन दोनों डिवाइस को लॉन्च किया गया।

iPhone X (2017)

Apple ने पहली बार अपने डिवाइस को नॉच फीचर के साथ लॉन्च किया। इस बार डिवाइस में होम बटन को हटा दिया गया। इसके बाद OLED डिस्प्ले पैनल और फेस आईडी जैसे फीचर्स को इंट्रोड्यूस किया गया। इस डिवाइस को 3 नवंबर 2017 को लॉन्च किया गया।

iPhone XS, XS Max, XR (2018)

इस बार कंपनी ने तीन नए डिवाइस को लॉन्च किए। 12 सितंबर 2018 को इन तीनों ही डिवाइस को लॉन्च किए गए। इन तीनों डिवाइस के लॉन्च होते ही iPhone 6, 6S, 6S+, SE और X को डिस कॉन्टिन्यू कर दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.