iOS 27 अपडेट के बाद iPhone में मिला 5G+, जान लें ऑन करने का तरीका
एप्पल ने iOS 27 अपडेट रोल आउट कर दिया है, जिसके बाद iPhone यूजर्स को Jio नेटवर्क पर 5G+ कनेक्टिविटी ...और पढ़ें

iOS 27 अपडेट के बाद iPhone में मिला 5G+, जान लें ऑन करने का तरीका

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने iPhone यूजर्स के लिए iOS 27 अपडेट रोल आउट कर दिया है। नए अपडेट में यूजर्स को कई नए फीचर्स और अपग्रेड देखने को मिल रहे हैं। इसी के साथ अब जियो के नेटवर्क पर तो 5G+ कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी देखने को मिल रहा है। हमारे डिवाइस पर भी ये 5G+ नेटवर्क शो कर रहा है। हालांकि कुछ फोन्स में ये 5G+ अपडेट के बाद शायद न दिखे। इसके लिए आपके iPhone, नेटवर्क और टेलीकॉम ऑपरेटर का सपोर्ट जरूरी है। साथ ही फोन भी 5G सेटिंग पर होगा चाहिए।
अपडेट के बाद मिलेगा 5G+
अगर आप ऐसा आईफोन यूज कर रहे हैं तो 5G को सपोर्ट करता है और आपके टेलीकॉम ऑपरेटर के नेटवर्क पर 5G+ उपलब्ध है, तो iOS 27 अपडेट के बाद आपको बेहतर 5G कनेक्टिविटी मिल सकती है। 5G+ आमतौर पर नॉर्मल 5G की तुलना में ज्यादा एडवांस नेटवर्क टेक्नोलॉजी और उपलब्ध स्पेक्ट्रम के बेस पर बेहतर स्पीड ऑफर करता है।

iPhone में कैसे ऑन करें 5G+?
- सबसे पहले iPhone की Settings ओपन करें।
- इसके बाद Mobile Service या Cellular ऑप्शन पर जाएं।
- अब जिस SIM पर 5G यूज करना है, उसे चुनें।
- यहां Voice & Data पर टैप करें।
- इसके बाद 5G Only या 5G Auto ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
अगर आपके एरिया में 5G+ उपलब्ध है, तो ऑपरेटर के सपोर्ट के बेस पर iPhone स्टेटस बार में संबंधित 5G+ नेटवर्क इंडिकेटर दिखा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी काफी यूजर्स ने इसकी पुष्टि की है कि अपडेट के बाद उनके फोन में 5G+ कनेक्टिविटी का सपोर्ट आ गया है।
इन बातों का रखें खास ध्यान
आपको बता दें कि 5G+ की उपलब्धता सिर्फ iOS 27 अपडेट पर डिपेंड नहीं करती, बल्कि इसके लिए 5G सपोर्ट करने वाला iPhone, कम्पेटिबल SIM/eSIM, संबंधित टेलीकॉम ऑपरेटर का 5G नेटवर्क और आपके एरिया में उसकी उपलब्धता भी जरूरी है। इसलिए अपडेट के बाद भी अगर 5G+ नहीं मिले, तो इसका मतलब ये नहीं है कि आपके iPhone में कोई दिक्कत है।
