iPhone Duo के डिजाइन पर उठे सवाल, लेफ्ट हैंड से फोन चलाने वालों ने जताई नाराजगी
एप्पल के नए फोल्डेबल आईफोन डुओ के डिजाइन पर सवाल उठ रहे हैं, खासकर बाएं हाथ से फोन इस्तेमाल करने ...और पढ़ें

iPhone Duo के डिजाइन पर उठे सवाल, लेफ्ट हैंड से फोन चलाने वालों ने जताई नाराजगी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने हाल ही में अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च किया है। लॉन्च में अभी कुछ ही दिन हुए हैं और अभी से ये फोन अपने डिजाइन को लेकर चर्चा में आ गया है। दरअसल, फोन को लेकर जहां इसके प्रीमियम डिजाइन और फोल्डेबल स्क्रीन की तारीफ हो रही है, तो वहीं दूसरी तरफ लेफ्ट हैंड से फोन यूज करने वाले यूजर्स ने इसके कुछ डिजाइन एलिमेंट्स पर सवाल उठाए हैं।
यूजर्स का कहना है कि iPhone Duo का डिजाइन राइट हैंड से इस्तेमाल करने वालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। साइड में दिए गए कंट्रोल बने चिंता की वजह बन गए हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
साइड के कंट्रोल बने चिंता की वजह
इस ऑल न्यू iPhone Duo में 7.6 इंच की इनर स्क्रीन और 5.4 इंच की आउटर स्क्रीन देखने को मिल रही है। फोन बंद होने पर इसका साइज काफी कॉम्पैक्ट हो जाता है। एप्पल ने इसके साइड में जरूरी कंट्रोल्स ऑफर किए हैं, जिससे उन्हें आसानी से यूज करने का दावा किया है।

हालांकि, दूसरी तरफ लेफ्ट हैंड से फोन यूज करने वाले यूजर्स का कहना है कि साइड में मौजूद कंट्रोल्स उनके लिए उतने सुविधाजनक नहीं लग रहे। खास तौर पर Touch ID को साइड बटन में ऐड किया गया है, जो Duo में Face ID की जगह यूज जो रहा है।
सोशल मीडिया और ऑनलाइन फोरम पर कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि क्या Apple फोन में अलग से Left-Handed Mode मिलेगा? उनका तर्क है कि सिर्फ सॉफ्टवेयर में चेंज करने से समस्या पूरी तरह दूर नहीं होगी, क्योंकि कैमरा, बटन और आउटर डिस्प्ले की पोजीशन भी हार्डवेयर डिजाइन से जुड़ी हुई है।
एक्सेसिबिलिटी को लेकर भी उठे सवाल
वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि इससे एक्सेसिबिलिटी में दिक्कत आ सकती है। उनका कहना है कि जिन लोगों के लिए दाएं हाथ से फोन यूज करना मुश्किल है, उनके लिए इस तरह का डिजाइन परेशानी खड़ी कर सकता है। हालांकि इस नए वाले Apple iPhone Duo में AssistiveTouch, Switch Control, Voice Control और Eye Tracking जैसे Accessibility फीचर्स भी देखने को मिल रहे हैं।
क्या वाकई ये एक बड़ी समस्या?
फिलहाल ऐसी बातें थ्योरेटिकल लग रही हैं, क्योंकि ज्यादातर यूजर्स ने तो अभी iPhone Duo को इस्तेमाल ही नहीं किया है। कुछ लेफ्ट हैंडेड यूजर्स का ऐसा मानना है कि टाइम के साथ लोग इसके डिजाइन के मुताबिक ही खुद को एडजस्ट कर लेंगे। iPhone Duo की सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि इसके लिए प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे।
