विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

3,500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ आ सकता है Apple iPhone Air 2,  A20 प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप भी मिलेगा

Published: Fri, 30 Oct 2026 12:13 PM (IST)

एपल अपने अगले अल्ट्रा-स्लिम iPhone Air 2 पर काम कर रहा है, जिसे स्प्रिंग 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।

अपकमिंग iPhone Air 2 बेहतर कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ होगा लॉन्च (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अपकमिंग iPhone Air 2 बेहतर कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ होगा लॉन्च (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. iPhone Air 2 में मिलेगा बेहतर डुअल रियर कैमरा।

  2. बड़ी 3500mAh बैटरी और A20-सीरीज चिपसेट।

  3. स्प्रिंग 2027 में लॉन्च हो सकता है यह नया मॉडल।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने पिछले साल अपना पहला अल्ट्रा-स्लिम iPhone Air लॉन्च किया था। अब कंपनी इसके सेकेंड जेनरेशन पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें को नए एयर मॉडल को इंप्रूव कैमरा और बेहतर बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही एपल के अपकमिंग iPhone Air 2 को लेकर कुछ और जानकारी भी ऑनलाइन सामने आई हैं। कंपनी इसे स्प्रिंग 2027 लॉन्च इवेंट के दौरान पेश कर सकता है।

iPhone Air 2 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर टिपस्टर Digital Chat Station ने अपकमिंग iPhone Air 2 को लेकर कुछ डिटेल्श शेयर की हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे बड़ी बैटरी और दो रियर कैमरा के साथ लाया जा सकता है। iPhone Air 2 के बारे में दावा किया जा रहा है कि इसमें 6.55-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K+ और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इस मॉडल में LTPO डिस्प्ले पैनल मिलेगा।

आईफोन एयर के नेक्स्ट जेन मॉडल के बारे में जानकारी है कि इसे एपल के A20-सीरीज चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जो 2nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ ही बैटरी के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 3,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। इससे पहले फर्स्ट जेन एयर मॉडल में कंपनी ने 3,149mAh की बैटरी दी है। यानी कंपनी ने बैटरी में 11 प्रसेंट का अपग्रेड किया है। इससे पहले भी टिपस्टर बैटरी को लेकर यही दावा एपल के सप्लाई चेन सोर्स के हवाले से कर चुका है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो अपकमिंग iPhone Air 2 में 48-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ नया अल्ट्रा-वाइड कैमरा ऑफर कर सकता है। पिछले वर्जन से कंपेयर करे तो तो एपल ने उसमें सिंगर रियर कैमरा दिया था। इसके साथ ही फोन बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए Face ID को बरकार रखा है।

कब लॉन्च होगा iPhone Air 2?

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें iPhone Air 2 को स्प्रिंग 2027 में स्टेंडर्ड iPhone 18 और iPhone 18e के साथ लॉन्च किया जा सकता है। एपल ने फर्स्ट जेन iPhone Air को पिछले साल सितंबर में 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था।

यह भी पढ़ें- iPhone 18 आएगा नए डिजाइन में? A20 चिपसेट और 18MP सेल्फी कैमरा समेत हो सकती हैं ये खूबियां