विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

iPhone 18 Pro सीरीज की सेल कल से, A20 Pro चिपसेट, 48MP कैमरा और 6.9 इंच डिस्प्ले भी

Published: Thu, 17 Sep 2026 10:00 AM (IST)

एप्पल की नई iPhone 18 Pro सीरीज की सेल कल यानी 18 सितंबर से शुरू हो रही है। ग्राहक Apple ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. iPhone 18 Pro सीरीज की सेल 18 सितंबर से शुरू होगी।

  2. ₹7,000 इंस्टेंट कैशबैक और आकर्षक एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध।

  3. A20 Pro चिपसेट, 48MP कैमरा और 6.9 इंच डिस्प्ले जैसे फीचर्स।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने कुछ दिन पहले ही अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च की है जिसके तहत नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max मॉडल को पेश किया गया है। अब इन नए डिवाइस की सेल कल यानी 18 सितंबर से शुरू होने जा रही है। कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन को 9 सितंबर को आयोजित अपने Surprise and Shine इवेंट के दौरान लॉन्च किया था।

ऐसे में अब अगर आप भी नया iPhone खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Apple की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदारी करने पर आपको ₹7,000 तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। साथ ही पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर कीमत और कम हो सकती है।

iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत और ऑफर

कीमत की बात करें तो iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 है जिसमें आपको डिवाइस का 256GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलता है, जबकि फोन के 2TB वाले टॉप मॉडल की कीमत तो ₹3,14,900 तक जाती है। वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 है और इसके 2TB वाले वैरिएंट की कीमत ₹3,29,900 है।

हालांकि इन दोनों डिवाइस को Apple की वेबसाइट से खरीदने पर एलिजिबल बैंक कार्ड के जरिए ₹7,000 के इंस्टेंट कैशबैक के साथ लिया जा सकता है। ऐसे में iPhone 18 Pro की प्रभावी कीमत ₹1,57,900 और iPhone 18 Pro Max की कीमत ₹1,72,900 हो जाएगी।

इसके अलावा पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर एप्पल ₹45,000 से लेकर ₹81,500 तक का एक्सचेंज वैल्यू ऑफर कर रहा है। हालांकि, एक्सचेंज में मिलने वाली वैल्यू पुराने डिवाइस के मॉडल, कंडीशन और अन्य शर्तों पर डिपेंड करेगी।

iPhone 18 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की डिस्प्ले और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच की 120Hz LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिल रही है। सीरीज के दोनों फोन HDR10 और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आते हैं। दोनों की डिस्प्ले पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जा सकती है। साथ ही इनमें Ceramic Shield 2 और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी मिल रही है।

परफॉर्मेंस के लिए दोनों डिवाइस में ऑल न्यू A20 Pro चिपसेट मिल रहा है, जो 2nm प्रोसेस पर बेस्ड है। इनमें 12GB तक RAM के साथ 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज ऑप्शन मिल रहे हैं। दोनों फोन में आपको iOS 27 मिलने वाला है।

iPhone 18 Pro और Pro Max के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए दोनों डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इन फोन्स में 48MP प्राइमरी कैमरा, 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने वाला है। टेलीफोटो कैमरा 4x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ आता है। साथ में इनमें LiDAR सेंसर और फ्रंट में 18MP कैमरा मिलने वाला है।

बैटरी की बात करें तो नए वाले iPhone 18 Pro में eSIM मॉडल पर 36 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और Pro Max में 45 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम मिलने वाला है। दोनों डिवाइस को आप Burgundy, Glacier, Silver और Black कलर में खरीद सकेंगे।

यह भी पढ़ें- iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च: A20 Pro चिपसेट, 30 घंटे की बैटरी लाइफ और शानदार फीचर्स