विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Flipkart Big Billion Days सेल में iPhone 17 पर बड़ा डिस्काउंट, नई कीमत आई सामने

Published: Wed, 23 Sep 2026 09:00 AM (IST)

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर Big Billion Days 2026 सेल 9 अक्टूबर से शुरू हो रही है, जिसमें iPhone 17 पर ...और पढ़ें

Flipkart Big Billion Days सेल में iPhone 17 पर बड़ा डिस्काउंट, नई कीमत आई सामने

Flipkart Big Billion Days सेल में iPhone 17 पर बड़ा डिस्काउंट, नई कीमत आई सामने 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट फिर एक बार साल की सबसे बड़ी सेल Big Billion Days 2026 आयोजित करने वाला है। इस नई सेल की शुरुआत अगले महीने 9 अक्टूबर से हो रही है, जबकि कुछ चुनिंदा ग्राहकों को इसका अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर से ही मिल जाएगा। सेल में स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स का ग्राहकों को काफी वक्त से इंतजार है। इस बार iPhone 17 पर भी सेल में बड़ा डिस्काउंट देखने को मिल सकता है। कंपनी ने अभी से सेल की कुछ बेस्ट डील को टीज करना शुरू कर दिया है।

iPhone 17 सेल में कितने का मिलेगा?

Flipkart के मोबाइल कैटेगरी में दिख रहे एक बैनर के मुताबिक Big Billion Days Sale 2026 के दौरान iPhone 17 की कीमत लगभग ₹80,000 से नीचे देखने को मिल सकती है जिसकी अभी कीमत लगभग 1 लाख रुपये है । हालांकि, कंपनी ने अभी इसके सटीक सेल प्राइस से पर्दा नहीं उठाया है। माना जा रहा है कि इस कीमत में बैंक ऑफर्स और दूसरे डिस्काउंट भी शामिल हो सकते हैं।

फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को सेल के दौरान 10 परसेंट तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है। साथ ही EMI और एक्सचेंज ऑफर भी सेल में मिल सकते हैं, जिससे फोन की प्रभावी कीमत और कम हो जाएगी।

26 सितंबर को सामने आएंगे ऑफर्स

फ्लिपकार्ट की सेल माइक्रोसाइट के मुताबिक कंपनी 26 सितंबर 2026 को iPhone मॉडल्स पर मिलने वाले ऑफर्स का खुलासा करेगी। iPhone 17 के अलावा iPhone 15, iPhone 16, iPhone Air और iPhone 17 Pro सीरीज पर भी डिस्काउंट मिल सकता है।

iPhone 17 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iPhone 17 में 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस डिवाइस में Apple का A19 चिपसेट मिल रहा है। डिवाइस में IP68 रेटिंग है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 48MP प्राइमरी कैमरा और 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा वाला डुअल रियर कैमरा मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में 18MP Center Stage कैमरा है।

यह भी पढ़ें- Vivo के 9000 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी