विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

iPhone 16 Pro Touch Issue: एपल के सबसे प्रीमियम फोन में आ रही दिक्कत, टच और स्क्रीन लैग से यूजर्स परेशान

Published: Mon, 23 Sep 2024 08:00 PM (IST)

Apple ने इस महीने की शुरुआत में अपने लेटेस्ट iPhone 16 लाइनअप को लॉन्च किया था। इस सीरीज के चार ...और पढ़ें

20 सितंबर से शुरू हुई है iPhone 16 Pro की बिक्री
20 सितंबर से शुरू हुई है iPhone 16 Pro की बिक्री

HighLights

  1. Apple iPhone 16 लाइनअप 9 सितंबर को हुई लॉन्च।
  2. आईफोन 16 प्रो मॉडल में यूजर्स को टच में आ रही दिक्कत
  3. Apple के iOS में दिया गया है एक्सिडेंटल टच रिजेक्शन सपोर्ट

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple iPhone 16 Pro कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन है, जिसे कंपनी ने हाल में लॉन्च किया है। इस आईफोन को लेकर दुनियाभर के यूजर्स इसके टच रिस्पॉन्स को लेकर शिकायत कर रहे हैं। एपल के इस मॉडल की बिक्री कुछ दिनों पहले ही शुरू हुई है। अब यूजर्स शिकायत कर रहे हैं कि आईफोन में स्क्रीन लैग जैसी दिक्कत आ रही हैं। कंपनी ने फिलहाल इसे लेकर कुछ भी जानकारी ऑफिशियल नहीं की है।

iPhone 16 Pro Touch Issue

iPhone यूजर्स का कहना है कि उन्हें टैप और स्वाइप करने में दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही स्क्रॉलिंग, ड्रेगिंग और टाइपिंग के दौरान भी कुछ-कुछ प्रोब्लम आ रही है। कुछ यूजर्स का तो यह भी कहना है कि उन्हें वर्चुअल की-बोर्ड यूज करने के दौरान मिस प्रेस की भी प्रोब्लम हो रही है।

9To5Mac की रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन में यह प्रोब्लम हार्डवेयर डिफेक्ट के बजाय सॉफ्टवेयर बग के चलते आ रही है। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि iOS के एक्सिडेंटल टच रिजेक्शन एल्गोरिद्म काफी सेंसिटिव है, जिसके चलते यह कई बार टच को इग्नोर कर देता है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि, कई बार जब यूजर का कॉन्टेक्ट स्क्रीन के दूसरे हिस्से में होता है तो सिस्टम लगता है कि यूजर ने अनजाने में टच किया है, जिसे वह रिजेक्ट कर देता है। कुछ यूजर का कहना है कि जब उनकी उंगली कैमरा कंट्रोल बटन के नजदीक होती है तो उन्हें इस तरह की दिक्कत आ रही है। इसके साथ ही कुछ यूजर्स को लग रहा है कि यह प्रोब्लम स्क्रीन के चारों एज पर एक जैसी है।

क्या स्लीक बैजल के चलते आ रही दिक्कत?

यूजर्स का कहना है कि जब ऐसा होता है तो iPhone का सॉफ्टवेयर कुछ समय के लिए स्क्रीन पर टच को इग्नोर कर देता है। इसके चलते आईफोन पर वे टैप या स्वाइप नहीं कर पाते हैं। संभव है कि आईफोन के स्लीक बैजल के चलते ऐसी दिक्कत आ रही हो। यह प्रोब्लम अक्सर उस वक्त आती है जब वे नेचुरली आईफोन को ग्रिप करते हैं और उनकी उंगली बॉडी के चारों ओर होती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रोब्लम आईफोन लॉक स्क्रीन या आइडल होने पर नहीं होती है। डिवाइस के अनलॉक होने या किसी एप पर स्क्रॉलिंग, स्वाइप और टाइपिंग के दौरान होती है। यूजर्स को उम्मीद है कि सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ यह प्रोब्लम फिक्स हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: Flipkart Big Billion Days 2024: बेहद सस्ते मिलेंगे Samsung Galaxy S23, S23 FE, S24 Plus और S24 Ultra, सामने आई डील