विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Apple का नया iPad Mini (2026) लॉन्च, 8.5 इंच OLED डिस्प्ले और A20 Pro चिपसेट जैसे शानदार फीचर्स

Published: Tue, 27 Oct 2026 09:06 AM (IST)

एप्पल ने भारत में नया iPad Mini (2026) लॉन्च किया है, जिसमें 8.5 इंच का OLED डिस्प्ले और A20 Pro ...और पढ़ें

Apple का नया iPad Mini (2026) लॉन्च, 8.5 इंच OLED डिस्प्ले और A20 Pro चिपसेट जैसे शानदार फीचर्स

Apple का नया iPad Mini (2026) लॉन्च, 8.5 इंच OLED डिस्प्ले और A20 Pro चिपसेट जैसे शानदार फीचर्स  


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने सितंबर महीने में अपनी नई आईफोन 18 प्रो सीरीज लॉन्च की थी। अब कंपनी ने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में iPad Mini (2026) मॉडल लॉन्च किया है। इस नए वाले iPad में 8.5 इंच की OLED डिस्प्ले देखने को मिल रही है, जो इस सीरीज का पहला OLED स्क्रीन वाला मॉडल है। खास बात ये है कि इस टैबलेट में लेटेस्ट A20 Pro चिपसेट मिल रहा है।

साथ ही टैबलेट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा और Apple Intelligence के नए फीचर्स भी मिल रहे हैं। ये iPadOS 27 पर रन कर रहा है। कंपनी ने इसे Wi-Fi और Wi-Fi + Cellular वेरिएंट में पेश किया है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...

iPad Mini (2026) की भारत में कीमत

कीमत की बात करें तो Apple iPad Mini (2026) के Wi-Fi मॉडल की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये है। जबकि टैबलेट के Wi-Fi + Cellular वेरिएंट की कीमत 1,00,900 रुपये है। कंपनी इस टैबलेट पर एजुकेशन डिस्काउंट भी दे रही है जिसके बाद इसकी कीमत 76,900 रुपये हो जाती है। इसे आप 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

टैबलेट को Midnight और Starlight कलर में पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि टैबलेट का प्री-ऑर्डर 28 अक्टूबर से Apple India की वेबसाइट और Apple Store एप पर शुरू होगा। इसकी सेल अगले महीने 6 नवंबर से Apple Store और ऑथराइज्ड रिटेलर्स पर शुरू होगी।

कंपनी ने टैबलेट के साथ नया Smart Folio कवर भी पेश किया है, जिसकी कीमत 8,500 रुपये है। यह Navy Blue और Taupe कलर में उपलब्ध होगा। टैबलेट Apple Pencil Pro और Apple Pencil (USB-C) सपोर्ट के साथ आता है, जिनकी कीमत क्रमशः 11,900 रुपये और 7,900 रुपये है।

iPad Mini (2026) के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नए iPad Mini में 8.5 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले देखने को मिलने वाली है। इस टैबलेट का रेजोल्यूशन 2316×1512 पिक्सल बताया गया है। टैबलेट में P3 वाइड कलर गैमट का सपोर्ट मिल रहा है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक जा सकती है। कंपनी ने ज्यादा लाइट में स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन कम करने के लिए नैनो-टेक्सचर डिस्प्ले का ऑप्शन भी दिया है।

परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में 2nm प्रोसेस पर बना A20 Pro चिपसेट मिल रहा है। Apple का कहना है कि ये पिछली जनरेशन के मुकाबले 4.5 गुना फास्ट AI परफॉर्मेंस और 2.7 गुना बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस ऑफर कर सकता है।

iPad Mini (2026) के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। साथ ही इस टैबलेट में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा Center Stage सपोर्ट से लैस है, जबकि रियर कैमरे से 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिल रही है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो टैबलेट में Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 6.0 और N1 वायरलेस चिप मिल रहा है। Cellular मॉडल में C2 मॉडेम और eSIM सपोर्ट भी मिल रहा है। इस टैबलेट में IP67 रेटिंग मिल रही है, जो इसे धूल और पानी से बचाएगी। बैटरी की बात करें तो ये टैबलेट एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। इसमें 35W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Vivo का 5G फोन सिर्फ ₹14,249 में, 6000 mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले