विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

iOS 17: आपकी सोच से ज्यादा बेहतर होगा Apple का नया आईओएस, इन फीचर्स को मिलेगा अपडेट

By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
Published: Fri, 05 May 2023 10:38 AM (IST)

Apple iOS 17 के आने से पहले बहुत से ऐसे फीचर सामने आए हैं जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को चार ...और पढ़ें

Apple users to get lots of benefits with iOS 17, know the details here
Apple users to get lots of benefits with iOS 17, know the details here

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple के भारत में लाखों यूजर्स हैं और यह इनके एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहता है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए कंपनी अपने iPhone के लिए नए सॉफ्टवेयर अपडेट को लाने की तैयारी में है।

बता दें कि अभी कुछ ही महीने हुए हैं जब हमें बताया गया कि iOS 17 एक बहुत ही मामूली अपडेट होने वाला है, जिसे खासतौर पर बग फिक्स और स्थिरता में सुधार को ध्यान में रखकर पेश किया जाएगा। इसका सबसे बड़ा कारण यह बताया जा रहा था कि Apple इस साल के अंत में लॉन्च होने वाले अपने AR / VR हेडसेट पर फोकस कर रहा है।

मगर हाल ही में एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि भले ही ये अपडेट 255+ फीचर्स के साथ आने iOS 16 जितना बड़ा नहीं है, लेकिन इसके कई खास फीचर्स इसे नेक्स्ट लेवल बनाते हैं। आइये, जानते हैं कि इस नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ आपको क्या खास मिल सकता है।

मिलेगा नया जर्नलिंग ऐप

अगर आप अपनी डेली डायरी मेनटेन करते हैं और iPhone यूजर्स है तो आपके लिए Apple नया ऐप पेश करने की तैयारी में है। यह एक जर्नलिंग ऐप लाने वाला है, जिसे जुरासिक कोडनेम दिया जा सकता है।

ऐसे में जो लोग खासकर पत्रकार, जर्नल के लिए Day One जैसे तीसरे पक्ष के ऐप का उपयोग कर रहे हैं, iOS 17 उनके लिए बहुत मददगार साबित होगा। जानकारी बताती हैं कि जुरासिक ऐप आपके दैनिक जीवन पर नजर रखने में मदद कर सकता है।

इतना ही नहीं यह ऐप अपने डेली लाइफ को एनालाइज भी कर सकेगा, यह निर्धारित करने के लिए कि आपका सामान्य दिन कैसा रहा और क्या किसी दिन में कुछ असामान्य है। यानी यह आपके खास दिनों को याद कर सकता है। बता दें कि ये सभी विश्लेषण ऑन-डिवाइस होते हैं, जिससे आपकी प्राइवेसी बनी रहेगी।अगर आप सहमति देते हैं तो Apple का अपना ऐप होने के नाते, इसे आपके व्यवहार को बेहतर ढंग से समझने के लिए आपकी कॉल हिस्ट्री और मैसेज को एक्सेस का विशेषाधिकार भी होगा। यह iOS 17 में अपडेट होने वाले प्रत्येक iPhone पर प्रीलोडेड होगा।

हेल्थ अपडेट

Apple पहले से ही शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़े कई अपडेट पेश करता रहा है , जिसमें आपको एक्टिविटी, साइकल्स, श्रवण, हियरिंग, दवाएं, नींद आदि को ट्रैक करने की क्षमता मिलती है। मगर iOS 17 के साथ, यह मानसिक स्वास्थ्य को भी ट्रैक करने की सुविधा दे सकता है। आइये जानते हैं इसमें क्या खास है।

एआई-पावर्ड हेल्थ कोचिंग सर्विस- इस सर्विस का कोडनेम ‘क्वार्ट्ज’ है, जो आपके Apple वॉच से AI और डेटा का उपयोग पर्सनल प्रोग्राम को ट्रेलर करने के लिए करती है। इसमें कसरत करने के लिए खुद को प्रेरित रखना,

अपने खाने की आदतों में सुधार करना, बेहतर नींद के लिए सलाह देना शामिल है।

मूड और इमोशन ट्रैकर- यह सेवा एक स्टैंडअलोन फीचर है, और इसे स्वास्थ्य ऐप में जोड़ा जाएगा। बता दें कि यह सर्विस किसी भी तरह से जर्नल ऐप से जुड़ी नहीं होगी। सेवा का प्राइमरी वर्जन आपको सवालों के जवाब देकर पूरे दिन अपने मूड को लॉग करने देगा - जिसे रिकॉर्ड किया जाएगा ताकि आप समय के साथ परिणामों की तुलना कर सकें।

लेकिन भविष्य में, Apple आपके स्पीच और आपके द्वारा टाइप किए जाने वाले शब्दों और अन्य उपकरणों के डेटा के माध्यम से आपके मूड को निर्धारित करने के लिए एल्गोरिदम का उपयोग करने की योजना बना रहा है।

iPadOS में हेल्थ ऐप- Apple भी iPadOS 17 के साथ iPads के लिए स्वास्थ्य ऐप को रोल आउट करने की योजना बना रहा है। यह यूजर्स को उनके ECG और अन्य स्वास्थ्य डेटा को बहुत बड़े और विस्तृत फॉर्मेट में देखने देगा।

मिल सकते हैं नए ऐप स्टोर- नए EU कानून को ध्यान में रखकर ये बदलाव किया जा सकता है। एपल यूजर्स को एक ऐसी सुविधा दे सकता है, जो आपको मूल ऐप स्टोर के अलावा अन्य स्रोतों से ऐप इंस्टॉल करने की अनुमति देती है।

Apple वॉच को कई iPhones और iPads से लिंक करने की क्षमता

जब से Apple वॉच लॉन्च हुई थी, iPhone के साथ इसका संबंध many-to-one नहीं बल्कि one-to-one था। यानी, एक iPhone में कई वॉच जोड़ी जा सकती थीं, लेकिन एक वॉच से कई स्मार्टफोन नहीं जोड़े जा सकते थे।मगर अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि iOS 17 के साथ अब Apple वॉच को कई Apple उपकरणों के साथ सिंक किया जा सकेगा। इसमें न केवल iPhone, बल्कि Mac और iPad भी शामिल होंगे।

ऐप लाइब्रेरी कस्टमाजेशन

ऐप लाइब्रेरी को iOS 14 में वापस पेश किया गया था और हमारे पास अब तक इसे कस्टमाइज करने का कोई प्रावधान नहीं था। यानी कि आप कोई कस्टम सीरीज नहीं बना सकते थे या मौजूदा लाइब्रेरी का नाम नहीं बदल सकते थे। लेकिन iOS 17 आपको ये दो काम करने देगा।

अपनी लॉक स्क्रीन को साझा करना

आईओएस 16 ने पहली बार लॉक स्क्रीन कस्टमाइड की अनुमति दी। लेकिन मान लें कि आपके मित्र को आपकी लॉक स्क्रीन पसंद आई है और वह इसे अपने आईफोन पर भी लगाना चाहते हैं। ऐसे में वॉलपेपर, इमोजीस, फोटो, फोंट, विजेट्स और शायद फोकस मोड को रेप्लिकेट करने के लिए समय निकाला होगा। iOS 17 आपकी इस समस्या को दूर कर सकता है। आईओएस 17 के साथ आप अपनी लॉक स्क्रीन साझा कर सकते है, ठीक उसी तरह जैसे आप अपने Apple वॉच फेस को साझा करते हैं।