Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    International Women’s Day: नारी शक्ति को गूगल का सलाम, खास डूडल बनाकर महिलाओं को किया सपोर्ट

    Updated: Fri, 08 Mar 2024 12:42 PM (IST)

    International Women’s Day अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गूगल ने नारी शक्ति को सलाम करते हुए शानदार डूडल शेयर किया है। इस डूडल में रजाई में महिला दिख रही हैं जो हाथ में किताब लिए दूसरी पीढ़ी के साथ ज्ञान बांट रही हैं। गूगल के डूडल को सोफी डियाओ ने डिजाइन किया है। हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है।

    Hero Image
    गूगल ने डूडल शेयर कर मनाया महिला दिवस

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। इस मौके पर गूगल ने भी महिलों को सपोर्ट करते हुए खास डूडल बनाया है। गूगल ने अपने डूडल को लेकर ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी है कि यह डूडल सालों से हुई प्रगति को दर्शाता है, जिसमें अलग-अलग पीढ़ियों की महिलाएं दिख रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला दिवस पर गूगल डूडल की खास बातें

    • गूगल का कहना है कि इस डूडल के साथ वह महिला दिवस और लैंगिक समानता की दिशा में हो रही प्रगति को सेलेब्रेट करता है।
    • इस डूडल में अलग-अलग पीढ़ियों की महिलाएं हैं, जिसमें एक बूढ़ी महिला हाथ में किताब लिए ज्ञान साझा करती नजर आ रही हैं।
    • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल के डूडल को सोफी डियाओ ने डिजाइन किया है।
    • डूडल के पीछे की कहानी को लेकर गूगल का कहना है कि लोगों को दूसरी पीढ़ी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहिए। ताकि हम अलग-अलग पीढ़ियों से कुछ सीख सकें।

    यह भी पढ़ें: Happy Women’s Day: महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेस्ट हैं ये ऐप, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

    क्यों मनाया जाता है महिला दिवस

    संयुक्त राष्ट्र महासभा ने महिलाओं के अधिकारों के सुरक्षित रखने के लिए 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया। हर साल महिला दिवस के लिए एक थीम तय की जाती है। इस साल महिला दिवस की थीम - इन्वेस्ट इन विमेन: ऐक्सेलरेट प्रोग्रेस है।

    यह भी पढ़ें: India AI Mission: AI इकोसिस्टम को मिलेगी मजबूती, राजीव चंद्रशेखर बोले - डिजिटल इकोनॉमी और एआई के भविष्य को मिलेगा आकार