अब प्रोफाइल ग्रिड पर दिखेंगी टैग की गई पोस्ट्स, Instagram लाया नया फीचर; ऐसे करेगा काम
Instagram ने एक नया फीचर रोलआउट किया है जो यूजर्स को उन पोस्ट्स को सीधे अपने मेन प्रोफाइल ग्रिड पर ...और पढ़ें

प्रोफाइल कस्टमाइजेशन हुआ और आसान।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Instagram एक नया ऑप्शन रोलआउट कर रहा है जो यूजर्स को ये तय करने की परमिशन देता है कि कौन-सी टैग्ड पोस्ट्स उनके मेन प्रोफाइल ग्रिड पर दिखेंगी। ये फीचर ग्लोबली उपलब्ध कराया जा रहा है और यूजर्स को अपने अकाउंट से जुड़े कंटेंट को मैनेज करने का एक और तरीका देता है। जिन पोस्ट्स में यूज़र्स टैग हैं, उन्हें अब अलग से बने 'Tagged' सेक्शन से मेन ग्रिड में मूव किया जा सकता है। Instagram यूजर्स को ओरिजिनल पोस्ट पर कोई असर डाले बिना या उसे Tagged सेक्शन से हटाए बिना इस बदलाव को बाद में रिवर्स की सुविधा भी दे रहा है।
Instagram ने मेन प्रोफाइल ग्रिड पर टैग्ड पोस्ट्स दिखाने का नया तरीका ए़ड किया
Instagram हेड Adam Mosseri ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इस रोलआउट का एलान किया, जहांं उन्होंने बताया कि ये फीचर ग्लोबली उपलब्ध होना शुरू हो गया है। ये नया ऑप्शन यूजर्स को उन पोस्ट्स को सीधे अपने मेन प्रोफाइल ग्रिड में जोड़ने की सुविधा देता है जिनमें उन्हें टैग किया गया है।
Instagram मेन ग्रिड में टैग्ड पोस्ट्स को जोड़ने के तीन तरीके देता है। किसी पोस्ट में टैग होने पर मिलने वाले Direct Message (DM) नोटिफिकेशन से यूजर्स ऐसा कर सकते हैं। ये ऑप्शन टैग्ड पोस्ट पर मिलने वाले थ्री-डॉट मेन्यू के जरिए भी उपलब्ध है। इसके अलावा, यूजर्स 'Tagged' टैब में जाकर किसी पोस्ट को प्रेस और होल्ड करके भी उसे अपने मेन ग्रिड में एड कर सकते हैं।
View this post on Instagram
डिफॉल्ट रूप से, नई एड की गई पोस्ट्स प्रोफाइल ग्रिड के रिवर्स-क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर को फॉलो करेंगी। जिन यूजर्स ने अपने प्रोफाइल ग्रिड को पहले से रिअरेंज कर रखा है, वे अपने सेलेक्ट किए हुए लेआउट का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं, जिससे नए एड किए गए पोस्ट पर पहले से तय अरेंजमेंट ऑटोमैटिक रीसेट नहीं होगा।
किसी टैग्ड पोस्ट को प्रोफाइल ग्रिड पर ले जाने से उसका ओरिजिनल अपलोड नहीं बदलता है। यूजर्स बाद में उस पोस्ट को डिलीट किए बिना या Tagged सेक्शन से बाहर किए बिना भी अपने मेन ग्रिड से हटा सकते हैं।
इस फीचर का इस्तेमाल कई तरह के टैग्ड कंटेंट के लिए किया जा सकता है, जिसमें ग्रुप फोटोज, क्रिएटर कोलैबोरेशन वाली पोस्ट्स और ऐसी मेमोरीज शामिल हैं जिन्हें यूजर्स अपनी प्रोफाइल पर हाइलाइट करना चाहते हैं। ये यूजर्स को ये चुनने की आजादी देता है कि खुद पब्लिश किए गए कंटेंट के साथ कौन-सी टैग्ड पोस्ट्स दिखनी चाहिए।
ये रोलआउट ग्लोबली किया जा रहा है, हालांकि Instagram ने इसके सभी अकाउंट्स तक पहुंचने की कोई फिक्स्ड टाइमलाइन नहीं बताई है।
यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro खरीदें या iPhone 18 Pro: नए मॉडल के लिए 30 हजार रुपये देने में कितनी समझदारी?
