विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Instagram Reels में बड़ा बदलाव, यूजर्स को मिला नया पावर टूल; जानें कैसे करता है काम

Published: Wed, 14 Jan 2026 11:00 AM (IST)

इंस्टाग्राम ने रील्स के लिए एक नया पावर टूल पेश किया है, जिससे यूजर्स अपना एल्गोरिदम खुद नियंत्रित कर सकते ...और पढ़ें

Instagram Reels में बड़ा बदलाव, यूजर्स को मिला नया पावर टूल; जानें कैसे करता है काम

Instagram Reels में बड़ा बदलाव, यूजर्स को मिला नया पावर टूल; जानें कैसे करता है काम


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं और आपको यहां रील्स देखने काफी ज्यादा पसंद है तो कंपनी आपके लिए एक खास पावर टूल लेकर आई है। दरअसल कंपनी यूजर्स के लिए एक नया और काम का फीचर लेकर आई है, जिससे अब आप अपना Instagram Algorithm खुद कंट्रोल कर सकते हैं।

कंपनी के मुताबिक, यूजर्स अब Reels सेक्शन में जाकर अपनी पसंद के कंटेंट को सेट कर सकते हैं और एल्गोरिदम को 'Brick by Brick' यानी धीरे-धीरे अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। इतना ही नहीं Instagram का कहना है कि इस नए फीचर के जरिए यूजर्स यह सेट कर पाएंगे कि उन्हें किस तरह के वीडियो ज्यादा देखना पसंद है और किस तरह के कंटेंट से दूरी चाहते हैं। इससे Reels फीड पहले से ज्यादा पर्सनल और यूजर-फ्रेंडली बन जाएगी।

ये नया फीचर कैसे काम करेगा?

इंस्टाग्राम का कहना है कि इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को Reels टैब में जाना होगा और वहां ऊपर दाईं ओर दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Your Algorithm सेक्शन में जाकर वो इंटरेस्ट सेट करने होंगे जिस तरह की रील आप देखना पसंद करते हैं।
इस सेक्शन में आप स्पोर्ट्स, फिटनेस, क्रिएटिविटी, म्यूजिक, स्टडी, ट्रैवल जैसे टॉपिक्स सेलेक्ट कर सकते हैं, जिससे एल्गोरिदम उसी तरह का कंटेंट ज्यादा शो करेगा।

किन यूजर्स को मिलेगा फायदा?

कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस नए फीचर की जानकारी दी है और बताया है कि अभी के लिए इस फीचर को अंग्रेजी भाषा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स ज्यादातर देशों में यूज कर सकते हैं। आने वाले समय में इसे अन्य भाषाओं और देशों में भी रोलआउट किया जा सकता है। फिलहाल हमें भी अभी तक ये नया फीचर नहीं मिला है लेकिन आने वाले हफ्तों में अपडेट के बाद ये फीचर जल्द देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- 33,999 रुपये वाला Samsung फोन सिर्फ 18,999 में, रिपब्लिक डे सेल से पहले मिल रही जबरदस्त डील