विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5000mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च सिर्फ ₹10,999 में, 120Hz डिस्प्ले और बिना नेटवर्क कर सकेंगे कॉल, मैसेज

Published: Tue, 06 Oct 2026 08:00 PM (IST)

Infinix ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 HD लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹10,999 है। इसमें ...और पढ़ें

5000mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च सिर्फ ₹10,999 में, 120Hz डिस्प्ले और बिना नेटवर्क कर सकेंगे कॉल, मैसेज

5000mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च सिर्फ ₹10,999 में, 120Hz डिस्प्ले और बिना नेटवर्क कर सकेंगे कॉल, मैसेज 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से बजट रेंज में कोई फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Infinix ने इंडियन मार्केट में अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने Infinix Smart 20 HD के नाम से पेश किया है। यह कंपनी की Smart 20 सीरीज में शामिल होने वाला नया डिवाइस है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले मिल रहा है।

साथ ही इस नए फोन में Unisoc प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी और डुअल स्पीकर जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। फोन की सबसे बड़ी खासियत में Ultra Link फीचर भी शामिल है, जिसकी मदद से आप बिना मोबाइल नेटवर्क के लिमिटेड दूरी तक कॉल, मैसेज और फाइल शेयर कर सकते हैं। चलिए पहले फोन की कीमत जान लेते हैं...

Infinix Smart 20 HD की कीमत

कीमत की बात करें तो Infinix Smart 20 HD का प्राइस सभी ऑफर्स को शामिल करने के बाद 10,999 रुपये हो जाता है। इसमें आपको फोन का 3GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला सिंगल वेरिएंट मिलने वाला है। Flipkart पर इसी वेरिएंट की लिस्टेड कीमत 18,499 रुपये है।

फोन को चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ग्राहकों को 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रही है।
फोन तीन कलर Sunlike Orange, Silver Dancer और Night Pulse में उपलब्ध है।

Infinix Smart 20 HD के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Smart 20 HD में 6.67 इंच की HD+ पंच-होल डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इसमें आपको 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिस्प्ले की पीक HBM ब्राइटनेस 700 निट्स तक जा सकती है। परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही फोन में 3GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज है।

फोन की RAM को वर्चुअल RAM की मदद से 6GB तक बढ़ाया जा सकता है। जबकि स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस में Android 15 पर बेस्ड XOS 15.1 मिल रहा है।

Infinix Smart 20 HD के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो फोन में पीछे और आगे दोनों तरफ 8MP के कैमरे मिल रहे हैं। रियर कैमरे में ऑटोफोकस भी मिल रहा है और ये 2K रिजॉल्यूशन में 30fps तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फोन के कैमरा से Super Night, Dual Video, Vlog, Documents, Pro, Panorama और Time-Lapse जैसे मोड में रिकॉर्ड किया जा सकता है।

इसके अलावा फोन में 5000mAh बैटरी, 15W तक चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। हालांकि, बॉक्स में 10W का चार्जर मिल रहा है। फोन में डुअल स्पीकर 300 परसेंट तक Ultra Volume Mode और DTS Audio सपोर्ट के साथ आते हैं।

बिना नेटवर्क भी चलेगा

इंफीनिक्स के इस नए फोन में Ultra Link फीचर भी है जो Bluetooth बेस्ड कनेक्टिविटी का यूज करता है। इसके जरिए आप मोबाइल नेटवर्क के बिना भी करीब 200 मीटर तक कॉल, मैसेज, वॉयस नोट और तस्वीरें भेज सकते हैं। इसके अलावा इसमें Pure Voice टेक्नोलॉजी के साथ तीन नॉइज कैंसिलेशन मोड भी मिल जाते हैं।

यह भी पढ़ें- 9,020 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 12GB तक RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर