यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Infinix ला रहा AI की खूबियों वाला पावरफुल स्मार्टफोन, 108MP कैमरे के साथ आएगा Note 40X 5G
अगले महीने कई कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए नए फोन लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में इनफिनिक्स भी अपने ...और पढ़ें

HighLights
- Infinix Note 40X 5G फोन 5000mAh बैटरी के साथ लाया जा रहा है।
- Infinix Note 40X 5G फोन Dimensity 6300 चिपसेट के साथ आएगा।
- Infinix Note 40X 5G को कंपनी 5 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगले महीने कई इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए नए स्मार्टफोन लाने जा रही हैं। इसी कड़ी में इनफिनिक्स अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक मिड रेंज स्मार्टफोन लाने जा रहा है। कंपनी 15 हजार रुपये तक के बजट में ग्राहकों के लिए Infinix Note 40X 5G ला रही है। इस फोन को कंपनी अगले महीने के पहले हफ्ते में ही लॉन्च कर रही है। Infinix Note 40X 5G को कंपनी 5 अगस्त को लॉन्च कर रही है। फोन लॉन्च करने से पहले ही डिवाइस के कुछ की स्पेक्स को लेकर डिटेल्स कंफर्म हो चुकी हैं। अगर आप भी एक मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी में हैं तो इनफिनिक्स के अपकमिंग फोन के लेकर डिटेल्स चेक कर सकते हैं-
Infinix Note 40X 5G के की स्पेक्स
.jpg)
प्रोसेसर
कंपनी ने कंफर्म किया है कि इनफिनिक्स का नए फोन Infinix Note 40X 5G को MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ 2.4GHz Octa-Core प्रोसेसर के साथ लाया जा रहा है।
रैम और स्टोरेज
कंपनी का कहना है कि यूजर्स के लिए यह फोन मल्टीटास्किंग के लिए एक परफेक्ट डिवाइस होगा।फोन में यूजर को ऐप्स, गेम्स, मीडिया के लिए काफी स्पेस मिलेगा। फोन 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ लाया जा रहा है।
बैटरी और चार्जिंग
फोन को लेकर जानकारी दी गई है कि फोन 5000mAh की पावरफुल बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग के साथ लाया जा रहा है।
कैमरा
फोन के कैमरा स्पेक्स की बात करें तो इनफिनिक्स फोन 108MP कैमरा के साथ लाया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Infinix Zero Book Ultra भारत में लॉन्च, इन खूबियों के साथ आता है इनफिनिक्स का AI PC
खास होगी इनफिनिक्स की नई पेशकश
कंपनी का कहना है कि इनफिनिक्स का अपकमिंग फोन एडवांस एआई टेक्नोलॉजी के साथ लाया जा रहा है। जिसके साथ यूजर का फोन इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस बेहद खास होने वाला है। इनफिनिक्स का यह नया फोन प्रीमियम लुक ही नहीं, बल्कि अपने कटिंग एज फीचर्स को लेकर मार्केट में एंट्री करने जा रहा है।
