विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6,500mAh की बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला नया 5G फोन, 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च; 45W चार्जिंग सपोर्ट भी

Published: Tue, 13 Oct 2026 09:30 PM (IST)

Infinix ने अपने नए गेमिंग स्मार्टफोन Infinix GT 50 Pro की भारत में लॉन्च डेट का ऑफिशियल एलान कर दिया ...और पढ़ें

Infinix GT 50 Pro को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा।

Infinix GT 50 Pro को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Infinix GT 50 Pro इस महीने के अंत में Infinix GT 30 Pro के सक्सेसर के तौर पर भारत में लॉन्च होगा। इसके फॉर्मल लॉन्च से कुछ दिन पहले ही कंपनी ने अपने इस अपकमिंग गेमिंग-फोकस्ड स्मार्टफोन के मेजर फीचर्स का खुलासा कर दिया है। ये कन्फर्म हो गया है कि Infinix GT 50 Pro में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट और HydroFlow Liquid Cooling System मिलेगा। इस स्मार्टफोन में प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स दिए जाएंगे। साथ ही इसमें एक AMOLED पैनल और 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।

Infinix GT 50 Pro के की-स्पेसिफिकेशन्स हुए कन्फर्म

ये कन्फर्म हो चुका है कि Infinix GT 50 Pro में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले आएगा, जो 144Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ काम करेगा। स्क्रीन को लेकर दावा किया गया है कि ये 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 2,800Hz तक का टच रिपोर्टिंग और गेम मोड में 330Hz तक का टच सैंपलिंग रेट ऑफर करेगी।

Infinix GT 50 Pro को MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट पावर देगा। इसमें LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज शामिल होगी। कंपनी का दावा है कि ये हैंडसेट Free Fire Max और Call of Duty: Mobile जैसे कम्पैटिबल गेम्स में 144fps तक की स्मूद परफॉर्मेंस देगा।

Infinix GT 50 Pro (2)

थर्मल मैनेजमेंट यानी हीटिंग को कंट्रोल करने के लिए Infinix GT 50 Pro में कंपनी का HydroFlow Liquid Cooling System दिया जाएगा। इस सेटअप में 7,700 sq mm का 3D वेपर चैंबर, एक माइक्रो-पंप, डुअल पीजोइलेक्ट्रिक सिरेमिक प्लेट्स और 6.5ml प्रति मिनट तक का लिक्विड सर्कुलेशन शामिल होगा। हैंडसेट में 'Explicit Viewport Design' मिलता है, जिससे इसके रियर पैनल के आर-पार कूलिंग चैनल्स को देखा जा सकता है।

Infinix GT 30 Pro की तरह ही नए Infinix GT 50 Pro में भी प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स मिलेंगे, जो चार इनपुट मोड्स को सपोर्ट करेंगे: लाइट प्रेस, हार्ड प्रेस, लेफ्ट स्वाइप और राइट स्वाइप। ये 10 अलग-अलग प्रेशर लेवल्स ऑफर करता है।

Infinix GT 50 Pro में 6,500mAh की बैटरी पैक की जाएगी, जो 45W वायर्ड चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ये फोन Infinix के 'GT MagCharge Cooler 2.0' को भी सपोर्ट करेगा, जो एक एक्सटर्नल मैग्नेटिक कूलिंग एक्सेसरी है और भारत में ये फोन के बॉक्स के अंदर ही दी जाएगी। ये एक्सेसरी 30W वायरलेस बाईपास चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।

Infinix GT 50 Pro भारत में 27 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है। ये ब्लैक एबिस और रेड ब्लेज शेड्स में एक्सक्लूसिवली Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस हैंडसेट को इसी साल अप्रैल में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ें: 7000 mAh बैटरी वाले Oppo के दो नए 5G फोन, 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर