Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indus Appstore: प्ले स्टोर और ऐप स्टोर को मिलेगी कड़ी टक्कर, जानिए क्यों खास है PhonePe नया ऐप

    Updated: Thu, 22 Feb 2024 10:15 AM (IST)

    हाल ही में PhonePe ने बताया कि वह एक नया ऐपस्टोर लाने की तैयारी कर रहा है। उम्मीद की जा रही है कि या गूगल और एपल के वर्चस्व को प्रभावित कर सकती है। कंपनी ने बताया कि ये एक लोकलाइज्ड ऐप स्टोर है। इसे खास कर भारतीयों के लिए तैयार किया गया है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    Hero Image
    Indus Appstore- प्ले स्टोर और ऐप स्टोर को मिलेगी कड़ी टक्कर, यहां जानें जरूरी डिटेल

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जब भी हम कोई ऐप डाउनलोड करने की सोचते हैं तो सबसे पहले दिमाक में एपल ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर का नाम आता है। मगर क्या हो अगर आपके पास ऐप और विकल्प आ जाए? आपको बता दें कि हाल ही में फोनपे ने अपने नए ऐप स्टोर को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको बता दें कि PhonePe ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में इंडस ऐपस्टोर के लॉन्च की घोषणा की। ये एक लोकलाइज्ड ऐप स्टोर है, जो भारतीय कंज्यूमर्स के लिए बनाया और कस्टमाइज किया गया है। उम्मीद है कि ये ऐप स्टोर गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर के वर्चस्व को खत्म कर सकता है।

    कंपनी ने इसे 'इंडिया का ऐप स्टोर' कहा है, जिसे 12 क्षेत्रीय भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा । आइये जानते हैं कि इस ऐप में क्या खास और अलग हो सकता है।

    क्या है इंडस ऐपस्टोर ?

    • ये एक ऐसा ऐप स्टोर है, जिसे खास भारतीय यूजर्स के लिए पेश किया गया है। आपको बता दें कि इंडस ऐपस्टोर की घोषणा पहली बार 23 सितंबर, 2023 को की गई थी।
    • कंपनी ने बताया कि इंडस ऐपस्टोर डेवलपर प्लेटफॉर्म के रूप में लॉन्च किया गया था। इसके लिए ऐप डेवलपर्स को सेल्फ-सर्व डेवलपर प्लेटफॉर्म का उपयोग करके अपने ऐप को रजिस्टर करने और अपलोड करने के लिए इंवाइट किया गया था।
    • इंडस ऐपस्टोर आपके डिवाइस पर ऐप्स इंस्टॉल करने का एक ऑप्शन है। फिलहाल यह एंड्रॉइड स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है।
    • कंपनी ने बताय कि लॉन्च के समय इंडस ऐपस्टोर में 200,000 मोबाइल ऐप होंगे, जिनमें कई हजार गेम भी शामिल होंगे। आपको बता दें कि इसमें कई भारी गेम्स भी शामिल है। आइये इसके खास फीचर्स के बारे में जानते हैं।
    • इंडस ऐपस्टोर को आधिकारिक वेबसाइट - indusappstore.com पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया गया है। यूजर्स इसकी एपीके फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - OnePlus यूजर्स ध्यान दें! कंपनी दे रही है पूरा पैसा वापस; इस तारीख से पहले करना होगा ये काम

    12 भाषाओं का मिलता है सपोर्ट

    • PhonePe के नए इंडस ऐपस्टोर को 12 क्षेत्रीय भाषाओं का सपोर्ट मिलता है, जिन्हें केवल एक टॉगल के साथ स्विच किया जा सकता है।
    • यूजर उन्हीं ऐप्स का सेट ब्राउज कर सकते हैं जिनका वास्तविक समय में अनुवाद किया जाएगा। डेवलपर्स का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड हर ऐप के लिए, उन्होंने ऐप स्टोर पर अपलोड होने से पहले 12 भाषाओं में अनुवाद किया है। आपको बता दें कि इस अभी इन भाषाओं की जानकारी नहीं है।
    • इसके अलावा इसमें आपको वीडियो-आधारित खोज का भी समर्थन मिलता है। जब भी आप किसी ऐप की खोज करेंगे तो एक वीडियो ट्रेलर दिखाई देगा, जो इसके बारे में जानकारी और डिटेल देगा।

    स्टोरेज को मैनेज करने में करेगा मदद

    • इंडस ऐपस्टोर एआई-संचालित रिक्मेंडेशन को भी सक्षम करेगा। निरंतर उपयोग के साथ ये आपको आपकी जरूरतों के साथ रिक्मेंडेशन देगा।
    • इसके अलावा ये नया ऐप स्टोर यूजर्स को अपने डिवाइस पर स्टोरेज को मैनेज करने में मदद भी करेगा। इंडस ऐपस्टोर पिछले महीनों के उपयोग के हिसाब से आपको बताएंगे कि आप कौन से ऐप को डिलीट कर सकते हैं।
    • ये इंडस ऐपस्टोर अधिक सिक्योर है, क्योंकि इसमें आपको ओटीपी-आधारित लॉगिन का सपोर्ट मिलेगा। जब भी यूजर लॉग इन करेंगे, तो उनके सामने एक मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन विकल्प आएगा।

    यह भी पढ़ें - समय पर नहीं मिलता अलर्ट तो चली जाती जान... Apple Watch कुछ इस तरह बनी शख्स के लिए वरदान