विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, Google Chrome यूजर्स को तुरंत करना होगा ये काम

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Tue, 22 Aug 2023 07:54 AM (IST)

Google Chrome Alert गूगल के क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान दें इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को ...और पढ़ें

सावधान! सरकार ने जारी किया Google Chrome यूजर्स के लिए अलर्ट
सावधान! सरकार ने जारी किया Google Chrome यूजर्स के लिए अलर्ट

HighLights

  1. इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को क्रोम ब्राउजर में खामियां मिली हैं।
  2. गूगल ने अपने यूजर्स के लिए क्रोम ब्राउजर का लेटेस्ट वर्जन रोलआउट कर दिया है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप गूगल के क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है। दरअसल, भारत सरकार की ओर से गूगल क्रोम यूजर्स के लिए एक अलर्ट जारी किया गया है।

गूगल क्रोम में पाई गई है सुरक्षा से जुड़ी खामी

इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (Indian Computer Emergency Response Team) गूगल क्रोम में सुरक्षा से जुड़ी बड़ी खामी के लिए चेताया है।

हाल ही में जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक गूगल क्रोम में जुड़ी खामियों के कारण यूजर की साइबर सिक्योरिटी खतरे में है। यूजर की जानकारियों को चुराने के लिए हैकर्स फिशिंग और हैंकिंग का रास्ता अपना सकते हैं।

गूगल क्रोम ब्राउजर में पाई गई खामियां

CVE-2023-2312

CVE-2023-4349

CVE-2023-4350

CVE-2023-4351

CVE-2023-4352

CVE-2023-4353

CVE-2023-4354

CVE-2023-4355

CVE-2023-4356

CVE-2023-4357

CVE-2023-4358

CVE-2023-4359

CVE-2023-4360

CVE-2023-4361

CVE-2023-4362

CVE-2023-4363

CVE-2023-4364

CVE-2023-4365

CVE-2023-4366

CVE-2023-4367

CVE-2023-4368

किन क्रोम यूजर्स पर मडंरा रहा है खतरा

इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम के मुताबिक विंडोज के लिए गूगल क्रोम वर्जन 116.0.5845.96/.97 और मैक, लाइनेक्स के लिए गूगल क्रोम वर्जन 116.0.5845.96 से पहले के वर्जन का इस्तेमाल करना खतरे में डाल सकता है।

इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम के मुताबिक ऑफलाइन, डिवाइस, नेटवर्क, ऑडियो, डीएनएस और एक्सटेंशन के फ्री इस्तेमाल के कारण क्रोम में ये खामियां मौजूद हैं।

गूगल क्रोम यूजर्स को क्या करना होगा

इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम की ओर से यूजर्स को गूगल क्रोम ब्राउजर तुरंत अपडेट करने की सलाह दी गई है। यूजर्स के लिए गूगल की ओर से क्रोम का लेटेस्ट वर्जन रोलआउट किया गया है। यूजर्स ब्राउजर को अपडेट कर सकते हैं।

क्रोम ब्राउजर को कैसे करें अपडेट

  • क्रोम ब्राउजर को अपडेट करने के लिए सबसे पहले क्रोम को ओपन कर थ्री वर्टिकल डॉट्स पर क्लिक करना होगा।
  • यहां से About Chrome को सेलेक्ट करना होगा।
  • क्रोम अपडेट के लिए ऑटो एनेबल होगा।
  • नया अपडेट होने पर यह खुद-ब-खुद डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
  • अपडेट डाउनलोड होने के बाद इसे इन्स्टॉल कर लें।