Move to Jagran APP

चीनी TikTok को भारतीय ऐप Mitro से मिली जोरदार टक्कर, एक माह में हुए 50 लाख डाउनलोड

भारतीय रोजाना शार्ट वीडियो ऐप पर करीब 500 करोड़ घंटे बिताते हैं जो कि पिछले साल 2018 के मुकाबले 900 घंटे ज्यादा है

By Renu YadavEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 02:10 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 02:10 PM (IST)
चीनी TikTok को भारतीय ऐप Mitro से मिली जोरदार टक्कर, एक माह में हुए 50 लाख डाउनलोड
चीनी TikTok को भारतीय ऐप Mitro से मिली जोरदार टक्कर, एक माह में हुए 50 लाख डाउनलोड

नई दिल्ली, टेक डेस्क। इंडियन शार्ट वीडियो शेयरिंग ऐप Mitron ऐप को लॉन्चिंग के एक माह में अब तक 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड मिल गए हैं। ऐप रिलीज के एक माह में Google Play Store पर Mitron ऐप दूसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है। बता दें कि कोविड-19 महामारी के बीच Mitron ऐप की डिमांड में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दरअसल पिछले कुछ वक्त से Youtube और TikTok के बीच इंटरनेट वॉर जारी है। इस बीच Mitron ऐप ने तेज ग्रोथ दर्ज की है। 

loksabha election banner

मोबाइल मार्केटिंग एडं डाटा एनालिटिक्स कंपनी Growth Bug के दीपक एबोट ने बताया कि इंडियन वीडियो शेयरिंग ऐप को रोजाना आमतौर पर 5 लाख डाउनलोड मिले हैं। इस ऐप पर शार्ट वीडियो पोस्ट किए जाते हैं। मित्रों शब्द का इस्तेमाल भारत में दोस्तों के बीच आमबोल में होता है। साथ ही पीएम मोदी की ओर से भारतीयों को संबोधित करते हुए अपने कई भाषण में मित्रों शब्द का इस्तेमाल किया है।

आईआईटी रुड़की के छात्र ने मित्रों ऐप को विकसित किया है। यह बिल्कुल चीनी ऐप TikTok की तरह है। यह यूजर्स को आसान इंटरफेस मुहैया कराता है, जहां यूजर्स वीडियो को एडिट, शेयर और क्रिएट कर सकते हैं। साथ ही यूजर्स प्लेटफॉर्म पर मौजूद शार्ट वीडियों को आसानी से ऊपर नीचे स्वाइप करके देख सकते हैं। यूजर्स को अपने वीडियो Mitron ऐप पर पोस्ट करने के लिए Sign Up करना होगा। यूजर्स के पास अपने पसंदीदा वीडियो को देखने के लिए फॉलो करने का ऑप्शन दिया गया है। Mitron ऐप की दमदार एंट्री से चीनी ऐप Tiktok को कड़ी टक्कर मिलेगी। TikTok ऐप भारतीयों में काफी फेमस है। लेकिन अपने कई सारे विवादित कंटेंट की वजह से इसे आलोचना झेलनी पड़ी है। भारतीय रोजाना शार्ट वीडियो ऐप पर 5.5 बिलियन घंटे बिताते हैं, जो कि पिछले साल 2018 के मुकाबले 900 घंटे ज्यादा है। चीन के बाहर TikTok के लिए भारत बड़ा मार्केट हैं, जहां 30 फीसदी या फिर 611 ऐप डाउनलोड हैं।

(Written By- Saurabh Verma)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.