क्या है iCloud स्कैम, जिसने iPhone यूजर्स की उड़ाई नींद? जान लें एक्सपर्ट की सलाह
उपभोक्ता संगठन iPhone यूजर्स को एक खतरनाक iCloud स्कैम के प्रति आगाह कर रहे हैं। साइबर ठग नकली ईमेल भेजकर ...और पढ़ें

क्या है iCloud स्कैम, जिसने iPhone यूजर्स की उड़ाई नींद? जान लें एक्सपर्ट की सलाह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी आईफोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। दरअसल उपभोक्ता संगठन दुनिया भर के 1.8 अरब iPhone यूजर्स को एक खतरनाक ईमेल स्कैम के बारे में चेतावनी दे रहा है। हाल ही में यूजर्स को Apple के नाम से ऐसा ईमेल मिला है जिसमें लिखा है कि आपका iCloud स्टोरेज फुल हो गया है या आपका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है, तो ऐसे में तुरंत सावधान हो जाएं। ये एक खतरनाक ऑनलाइन स्कैम हो सकता है जो तेजी से फैल रहा है। चलिए पहले जानते हैं कि क्या है iCloud स्कैम...
क्या है iCloud स्कैम?
इन दिनों साइबर ठग नकली ईमेल भेजकर यूजर्स को डराने की कोशिश कर रहे हैं। इन ईमेल में दावा किया जाता है कि आपका iCloud स्टोरेज फुल हो गया है या फिर आपका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। इतना ही नहीं इन ईमेल में यहां तक कहा जा रहा है कि आपकी फोटो और वीडियो जल्द डिलीट हो जाएंगी। इसके बाद यूजर को तुरंत Upgrade करने या Payment Update करने के लिए कहा जाता है।

कैसे काम करता है ये स्कैम?
अब इन ईमेल में दिए गए बटन पर क्लिक करने से आप एक फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं, जो दिखने में बिल्कुल असली Apple साइट जैसी लगती है। यहां आपसे बैंक डिटेल्स, कार्ड नंबर, Apple ID और पासवर्ड जैसे डिटेल्स मांगे जाते हैं। जैसे ही आप जानकारी डालते हैं तो ठग आपके पैसे और डेटा दोनों चुरा लेते हैं।
कैसे पहचानें फर्जी ईमेल?
ईमेल भेजने वाले का एड्रेस अजीब हो सकता है जैसे .biz.ua या किसी दूसरे देश का डोमेन हो सकता है। साथ ही ऐसे ईमेल में स्पेलिंग और ग्रामर में गलतियां जैसे “Your account may expires today” बहुत ज्यादा डराने वाली भाषा का यूज किया गया होता है।

एक्सपर्ट की सलाह
UK की कंज्यूमर संस्था 'Which?' ने भी इस स्कैम को लेकर चेतावनी जारी की है और सभी Apple यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है।
- ऐसे ईमेल को तुरंत ignore या delete कर दें।
- किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
- गलती से क्लिक हो जाए तो कोई जानकारी न डालें।
- अपने iPhone में खुद जाकर Settings > iCloud में स्टोरेज चेक कर लें।
यह भी पढ़ें- क्या है ‘माइथोस’? जिससे टेक की दुनिया में आया भूचाल, सॉफ्टवेयर जॉब्स पर मंडराया खतरा
