Move to Jagran APP

40W फास्ट चार्जर के साथ Huawei Nova 6 हो सकता है लॉन्च

Huawei Nova 6 को 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के पेश किया जा सकता है। यह मॉडल 4G वेरिएंट है। फोन के 5G वेरिएंट के बारे में यहां से फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Wed, 30 Oct 2019 05:09 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 05:09 PM (IST)
40W फास्ट चार्जर के साथ Huawei Nova 6 हो सकता है लॉन्च
40W फास्ट चार्जर के साथ Huawei Nova 6 हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Huawei Nova 6 को ऑनलाइन सर्टिफिकेशन वेबसाइट को ऑनलाइन सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C पर लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन को 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के पेश किया जा सकता है। यह मॉडल 4G वेरिएंट है। फोन के 5G वेरिएंट के बारे में यहां से फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा फोन के रेंडर भी लीक हुए हैं। इन रेंडर्स से काफी कुछ पता चला है। फोन में पंच-होल डिस्प्ले दिया जा सकता है। लिस्टिंग में Huawei Nova 6 का मॉडल नंबर WLZ-AL10 है।

loksabha election banner

Huawei Nova 6 में क्या हो सकता है खास: लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन HW-100400C00 चार्जर के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 40W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया होगा। इस लिस्टिंग की जानकारी NashvilleChatterClass के जरिए दी गई है। Huawei Nova 6 के 5G वेरिएंट का मॉडल नंबर WLZ-AN00 बताया जा रहा है। लेकिन 3C वेबसाइट पर इसे लिस्ट नहीं किया गया है। रेंडर्स के मुताबिक, फोन के फ्रंट पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप मौजूद है। वहीं, इसके पिछले हिस्से पर ग्रेडिएंट फिनिश दी गई होगी।

Huawei Nova 6 की संभावित अन्य डिटेल्स: फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। ऐसे में माना जा सकता है कि यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। रियर कैमरा की बात करें तो इसमें LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रइर कैमरा दिया गया होगा। इस फोन को दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है।

चीन की CMIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी इसे लिस्ट किया गया था। यहां दिए गए संकेतों के अनुसार फोन को 4G और 5G दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन का 5G मॉडल किरीन 990 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। यह फोन Huawei Nova 5 का ही अपग्रेड वर्जन होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.