Huami Amazfit Bip S Lite हुआ Flipkart पर टीज, 40 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ जल्द होगा लॉन्च
Huami Amazfit Bip S Lite हॉर्ट रेट और बल्ड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग सेंसर के साथ आ सकता है। इसका सीधा मुकाबला Realme Watch Classic से होगा।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। चाइनीज वियरेबल ब्रांड Huami ने कल ही भारतीय बाजार में अपने Verge Lite स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। अब कंपनी अपने एक और सस्ते स्मार्टवॉच Amazfit Bip S Lite को लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टवॉच को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर टीज किया गया है। ये स्मार्टवॉच कंपनी के Amazfit Bip S का डाउनग्रेडेड वर्जन होगा, यानि की कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। इसके मुख्य फीचर्स की बात करें तो ये हॉर्ट रेट और बल्ड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग सेंसर के साथ आ सकता है। इसका सीधा मुकाबला Realme Watch Classic से होगा।
पिछले कुछ साल में भारत वियरेबल डिवाइसेज के लिए एक बड़ा मार्केट बनकर उभरा है। 2020 की पहली तिमाही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में वियरेबल डिवाइसेज की शिपमेंट में 300 फीसद तक की वृद्धि देखी गई है। ऐसे में तमाम कंपनियां भारत में अपने वियरेबड डिवाइसेज की नई रेंज पेश कर रहीं हैं। Huami चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi की प्रेफर्ड पार्टनर है। कंपनी के अगले फिटनेस डिवाइस Amazfit Bip S Lite को कलर डिस्प्ले, वाटर रेसिस्टेंट बिल्ड, 40 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आ सकता है।
Flipkart के वियरेबल डिवाइसेज के सेक्शन में टीज हुए इस बजट स्मार्टवॉच के लॉन्च डेट के बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है। इसमें स्कवायर डायल दिया जा सकता है। साथ ही, इसके दाहिने साइड में स्कवायर फिजिकल बटन दिया जा सकता है। इसके वीडियो प्रोमो के मुताबिक, इसे लाइट वेट और वनिला मॉडल के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 5ATM वाटर रेसिस्टेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही, ये कलरफुल स्ट्राइप्स के साथ आ सकता है। इसके संभावित कीमत की बात करें तो इसे 4,999 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। इसके डिजाइन की बात करें तो ये स्क्वायर डायल के साथ आ सकता है। Huami Amazfit Bip S Lite में TFT डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही, ये कई हेल्थ मॉनिटरिंग और फिटनेस ट्रैकर सेंसर के साथ आ सकता है।