Move to Jagran APP

Alexa सपोर्ट के साथ HP Pavilion X360 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

HP Pavilion X360 नोटबुक भारत में ई-कॉमर्स वेबसाइट और HP World stores पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। Alexa सपोर्ट के साथ आने वाले ये पहला डिवाइस है...

By Harshit HarshEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 06:39 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 06:41 PM (IST)
Alexa सपोर्ट के साथ HP Pavilion X360 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Alexa सपोर्ट के साथ HP Pavilion X360 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। HP Pavilion X360 नोटबुक भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। जो कि इन-बिल्ट Alexa सपोर्ट के साथ लॉन्च होने वाला कंपनी का पहला डिवाइस है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत Rs 45,990 है। इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon/Flipkart और Reliance digital से खरीदा जा सकता है। इसके साथ ये डिवाइस मल्टी-ब्रांड्स आउटलेट्स जैसे कि HP World Stores और Croma पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। 

prime article banner

HP Pavilion X360 नोटबुक में Alexa सपोर्ट के साथ और भी खास फीचर्स की सुविधा दी गई है। ये बेहद ही हल्के वजन वाला convertible डिवाइस है जिसे किसी भी तरह मोड़कर उपयोग किया जा सकता है। साथ ही ये 10th Gen Intel Core प्रोसेसर पर आधारित है जो कि बेहतर परफॉर्मेंस क्षमता प्रदान करता है।

HP Pavilion X360 के फीचर्स 

HP Pavilion X360 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो भारत में इन-बिल्ट Alexa सपोर्ट के साथ आने वाला ये पहला डिवाइस है। इसमें शानदार बैटरी बैकअप के लिए Intel Dynamic Tuning तकनीक का उपयेाग किया गया है। जो कि बैटरी के अलावा अल्ट्रा फास्ट स्पीड और बेहतर प्रोडक्टिविटी में भी मदद करती है। 

इस​ डिवाइस का वजन मात्र 1.58 kg है और इसमें 14.3 इंच का full-HD LED backlight टच डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इसमें दिए गए Alexa सपोर्ट के साथ यूजर्स आसानी से कनेक्ट हो सकते हैं और इसे अपने हिसाब से कंट्रोल किया जा सकता है। ये ऐप डिवाइस के माइक्रोफोन और स्पीकर के साथ काम करता है। इसके लिए अलग से Alexa सपोर्ट की जरूरत नहीं है। 

खास बात है कि Alexa सपोर्ट की मदद से यूजर्स अपने डिवाइस का म्यूजिक, टाइम, अलार्म कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही स्मार्ट होम डिवाइस को भी कंट्रोल करने की सुविधा प्रदान करता है। HP Pavilion X360 में स्टोरेज के लिए 1TB HDD और 256GB SSD के अलावा 512GB PCIe SSD6 दिया गया है। वहीं इसमें​ फिंगरप्रिंट सपोर्ट की भी सुविधा उपलब्ध है। यूजर्स में आसानी से गेमिंग का आनंद ले सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.