Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    WhatsApp Location Sharing: क्या है वॉट्सऐप का लोकेशन शेयरिंग फीचर? ऐसे करता है काम

    By Ankita PandeyEdited By:
    Updated: Wed, 23 Nov 2022 07:30 AM (IST)

    WhatsApp अपने यूजर्स के लिए आए दिन नए फीचर्स लाता रहता है। ये फीचर्स आपके लिए काफी मददगार होते हैं। इनमें से ही एक है WhatsApp Location Sharing फीचर। इसकी मदद से किसी को भी अपनी करेंट लोकेशन या लाइव लोकेशन भेज सकते हैं।

    Hero Image
    What is WhatsApp location sharing, know the details here

    नई दिल्ली,टेक डेस्क। वॉट्सऐप आए दिन कई उपयोगी फीचर जोड़ता रहता है, ताकि लोगों को बेहतर यूजर एक्सपीरियंस मिल सके। इन्हीं फीचर्स में से एक फीचर ऐसा भी है जो अक्सर उपयोग किया जाता है, जिसे लोकेशन शेयरिंग बोलते हैं। वॉट्सऐप पर लोकेशन शेयरिंग दो तरीकों से होता है, जिसमें 'करेंट लोकेशन' और लाइव लोकेशन शामिल है। करेंट लोकेशन में यूजर्स अपने वर्तमान लोकेशम को एक पर्सनल कॉन्टेक्ट या ग्रुप में शेयर कर सकते हैं। वहीं 'लाइव लोकेशन में यूजर्स एक निश्चित समय सीमा के लिए लगातार अपना लोकेशन शेयर कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वॉट्सऐप करेंट लोकेशन

    करेंट लोकेशन को शेयर करने के लिए आपको उस जगह पर फिजिकली उपस्थित होने की जरूरत नहीं होती है। लोकेशन साझा करने के लिए, बस उस कॉन्टेक्ट या ग्रुप की चैट विंडो खोलें, जहां आप इसे शेयर करना चाहते हैं। इसके बाद अटैचमेंट आइकन से 'लोकेशन' को चुनें। अब पेज के सबसे उपर सर्च विकल्प पर टैप करे। इसके बाद सर्च बार में जगह का नाम डालें और फिर संपर्क या समूह को एक्सेस देने के लिए सेंड पर टैप करें। जब रिसीवर इसे टैप करता है, तो उन्हें Google Maps पर डायरेक्ट किया जाता है, जहां वे लोकेशन के लिए डायरेक्शन पा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- देश में बढ़ी डाटा डाउनलोडिंग की रफ्तार, 5G पर मिल रही इतने Mbps की स्पीड

    वॉट्सऐप लाइव लोकेशन

    आप वॉट्सऐप लाइव लोकेशन फीचर के साथ अपने कॉन्टेक्ट के साथ अपना रीयल-टाइम लोकेशन शेयर कर सकते हैं। वे कॉन्टेक्ट या ग्रुप जिसके साथ आपने अपना लाइव स्थान साझा किया है, केवल वह वास्तविक समय में आपका लाइव लोकेशन देख पाएंगे। इसके अलावा, सेंडर का अपनी लोकेशन शेयरिंग की अवधि पर नियंत्रण होता है और वह इसे किसी भी समय रोक सकता है।

    क्या आप वॉट्सऐप पर भेज सकते हैं गलत लाइव लोकेशन

    वॉट्सऐप आधिकारिक तौर पर किसी भी लोकेशन से छेड़छाड़ की अनुमति नहीं देता है। हालांकि, आप संपर्कों या समूहों के साथ वॉट्सऐप पर गलत लाइव लोकेशन करने के लिए प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से एक थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

    क्या विश्वसनीय है वॉट्सऐप लाइव लोकेशन ?

    वॉट्सऐप लाइव लोकेशन फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है, इसलिए विश्वसनीय है। जिन लोगों के साथ आपने अपना लाइव स्थान साझा किया है, वे ही इसे देख पाएंगे।

    कब तक रहता है वॉट्सऐप लाइव लोकेशन?

    सेंडर किसी कॉन्टेक्ट या ग्रुप में अपना लाइव स्थान भेजने से पहले 15 मिनट, 1 घंटे और 8 घंटे के बीच की समय सीमा चुन सकते हैं। एक बार लाइव लोकेशन की चयनित समय अवधि समाप्त हो जाने पर, उस पर जानकारी ऑटोमेटिकली से बंद हो जाती है।

    यह भी पढ़ें- इतनी हो सकती है iPhone 15 Ultra की कीमत, मिलेगी टाइटेनियम बॉडी और USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट