Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिन्दी दिवस 2022: स्मार्टफोन और लैपटॉप में ऐसे शुरू करे हिन्दी टाइपिंग, यहां जानें तरीका

    By Ankita PandeyEdited By:
    Updated: Wed, 14 Sep 2022 12:05 PM (IST)

    आज यानी 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिन्दी का अपना ही इतिहास है जो कई सालों से लोगों के जहन में है। आज हम बात करेंगे कि कैसे आप अपने लैपटाप डिवाइस और फोन में हिन्दी टाइपिंग को शुरू कर सकते हैं।

    Hero Image
    हिन्दी दिवस 2022: कैसे बदल सकते हैं अपने फोन की भाषा

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। आजादी के 2 साल के बाद आज के दिन हिन्दी को राजभाषा के रूप में अपनाएं पर सहमति जताई गई थी, जिसके बाद 26 जनवरी 1950 को इसे सविधान में अधिकारिक रूप से राजभाषा का दर्जा दिया गया। इसलिए हम आज के दिन को हिन्दी दिवस के रूप में मनाते हैं। समय के साथ-साथ हिन्दी लिखने और समझने के तरीके में भी बदलाव आता गया। आप अपने फोन, लैपटॉप, सिस्टम में भी हिन्दी टाइपिंग कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे की आप अपने फोन या लैपटॉप में कैसे हिन्दी टाइपिंग शुरू कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिन्दी से जुड़ी जरूरी बातें

    हिन्दी को पहली बार 14 सितंबर 1949 को राजभाषा के रूप में इस्तेमाल करने पर विचार किया गया। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को इसे आधिकारिक तौर पर राजभाषा का दर्जा दिया गया। यहां देखें हिन्दी से जुड़ी कुछ रोचक बातें-

    फोन और लैपटॉप में कैसे शुरू करें हिन्दी टाइपिंग

    • सिस्टम्स यानी आपके लैपटॉप और कंप्यूटर्स में पहले से ही हिन्दी टाइपिंग का ऑप्शन होता है। आपको बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आप इसे शुरू कर सकते हैं।
    • जब आप अपना सिस्टम खोलेंगे तो आपको दाहिने तरफ आपको सिस्टम की भाषा का विकल्प मिलता है।
    • जब आप इस भाषा वाले विकल्प पर क्लिक करेंगे तो आपको Language preferences ऑप्शन मिलता है। यहां से आप आपने सिस्टम की भाषा बदल सकते हैं।

    फोन में ऐसे बदल सकते हैं भाषा

    जहां तक फोन का सवाल है को गूगल के एंड्रॉयड फोन यूजर्स को पहले से इंस्टॉल्ड गूगल कीबोर्ड देता है। इस कीबोर्ड में आपको हिन्दी कीबोर्ड का विक्ल्प भी इनबिल्ट मिलता है। आइये जानें ये कैसे काम करता है।

    • सबसे पहले आप जिस फोन में हिंदी टाइपिंग करना चाहते हैं उसमें मैसेज खोलें।
    • फिर टाइपिंग के दिए ऑप्शन में कीबोर्ड के ऊपर या नीचे की तरफ एक ग्लोब का निशान दिखता है आपको इसी निशान पर क्लिक करना है।
    • इसके बाद फोन स्क्रीन पर हिन्दी समेत कई भाषाओं के ऑप्शन खुल जाएंगे।
    • आप इसमें से हिन्दी भाषा को चुन सकते हैं हिन्दी टाइपिंग का आनंद उठा सकते हैं।
    • बता दें कि अगर आप फिर हिन्दी से दोबारा अंग्रेजी करना चाहते है तो फिर उसी आइकन का इस्तेमाल कर सकते हैं।