विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Google Maps पर लोकेशन के लिए Emoji कर सकेंगे सेट, बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स

By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
Published: Fri, 08 Sep 2023 01:33 AM (IST)

Google Maps दुनिया भर में लाखों लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। इसकी मदद से आप कहीं भा और कभी ...और पढ़ें

Google Maps पर लोकेशन के लिए Emoji कर सकेंगे सेट, बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स
Google Maps पर लोकेशन के लिए Emoji कर सकेंगे सेट, बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google Maps एक जाना माना नेविगेशन ऐप है,जो दुनिया भर के लोगों के रास्ता दिखाने के साथ साथ कई अन्य फीचर्स भी देता है। मैप्स में लोकेशन को मार्क करने और इसे आने वाले समय में उपयोग के लिए इसे सुरक्षित रखने का ऑप्शन देता है।

इसके लिए आपको बस लोकेशन पर टैप करना है और उस खास लोकेशन को टेक्स्ट एनोटेशन के साथ सेव करने के लिए एक पिन ऐड करना होता है। 9to5Google ने बताया है कि अब Google मैप्स यूजर्स को टेक्स्ट के बजाय इमोजी के साथ लोकेशन को सेव करने का विकल्प मिलता है।

कैसे जोड़े Emoji ऑप्शन

  • Google ने मैप्स पर इमोजी की फंक्शनालिटी को दिखाने हुए अपने ऑफिशियल X हैंडल( पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से एक GIF शेयर किया है।
  • मैप्स पर लोकेशन पर टैप करने से एक नया मेनू खुलता है, जहां यूजर्स सेव बटन पर टैप कर सकते हैं। इसके बाद, एक नया पैनल जोड़ा गया है, जो यूजर्स को लोकेशन के लिए एक नाम ऐड करने देता है। इसके बाद टॉप सेंटर में एक नया आइकन ऑप्शन है, जिस पर टैप करने से इमोजी लिस्ट का पता चलता है।
  • पहले यह आइकन हार्ट, स्टार, सूटकेस, प्लैग और लिस्ट आइकन तक ही सीमित था।

यह भी पढ़ें - Google Maps Tips: इंटरनेट न होने पर भी काम करेगा गूगल मैप, ऐसे सेव करें ऑफलाइन लोकेशन

  • इमोजी जोड़ने से यूजर्स को ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे और वे जिस लोकेशन को सेव कर रहे हैं। उसे पर्सनलाइज्ड कर दिया जाएगा।
  • भले गूगल मैप्स ने इमोजी आइकन का उपयोग करने का ऑप्शन देता है। लेकिन, यह यूजर्स को हर लोकेशन के लिए आइकन बदलने की अनुमति नहीं देता है।
  • इसके बजाय, यह आपको को केवल दी गई लिस्ट के लिए आइकन बदलने की सुविधा देता है।

लिस्ट में से चुन सकेंगे आइकन

  • इसे और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए, Google मैप्स यूजर्स को मौजूदा लिस्ट के लिए आइकन बदलने देगा।
  • ऐसा करने के लिए, स्क्रीन के नीचे सेव किए गए आइकन पर टैप करें।
  • अब सहेजी गई लिस्ट देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
  • इसके बाद किसी भी लिस्ट पर टैप करें और फिर स्क्रीन के दाईं ओर 3-डॉट मेनू पर टैप करें।
  • अब, एडिट लिस्ट बटन पर टैप करें और लिस्ट से इमोजी का चयन करें।

यह भी पढ़ें- Google Maps VS Apple Maps: नेविगेशन से लेकर ट्रैफिक की जानकारी तक, एक-दूसरे से कितने अलग हैं ये प्लेटफॉर्म