Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google Assistant: मेल की आवाज में भी मिलती है वॉयस असिस्टेंट की सुविधा, ऐसे कर सकते हैं शुरू

    By Ankita PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 01 Nov 2022 10:02 AM (IST)

    गूगल अपने यूजर्स के लिए कई सारे फीचर्स लाते रहते हैं जो आपके लिए मददगार होते हैं। ऐसा ही एक फीचर वॉयस असिस्टेंट भी है जो आपको केवल वॉयस कमांड से अपने काम करने देता है। इसके अलावा आप अपने वॉयस असिस्टेंट की आवाज भी बदल सकते हैं।

    Hero Image
    Google वॉयस असिस्टेंट में ऐसे बदलें आवाज, जानें डिटेल

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google का वॉयस असिस्टेंट, जिसे आमतौर पर Google असिस्टेंट के रूप में भी जाना जाता है, कई एंड्रॉयड डिवाइसों पर उपलब्ध है, जिनमें - एंड्रॉयड टीवी, क्रोमकास्ट स्ट्रीमिंग डिवाइस, गूगल के नेस्ट स्मार्ट स्पीकर शामिल हैं। यूजर अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों के आधार पर वॉयस कमांड जारी कर सकते हैं। गूगल असिस्टेंट आपकी जरूरतों को समइने की कोशिश करता है और इसके अनुसार ही प्रतिक्रिया देता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2017 से मिली दूसरी आवाज

    शुरूआत में गूगल असिस्टेंट के पास केवल एक फीमेल की आवाज थी। हालांकि, Google ने 2017 में एक मेल वॉइस को जोड़ा और इसे सेकेंड वॉइस का नाम दिया। अपने वॉयस असिस्टेंट के लिए, Google यूजर्स को एक फीमेल आवाज (वॉयस I) और एक मेल आवाज (वॉयस II) के बीच चयन करने की सुविधा मिलती है।

    Google Assistant को मेल वॉइस में उपयोग करने के लिए, आपको पहले इसे सक्षम करना होगा। तो आइये जानते है कि आप इसे अपने Android फ़ोन पर कैसे शुरू कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- WhatsApp Feature: WhatsApp में जल्द आएगा iPhone जैसा ये फीचर, ग्रुप चैट में होगा बड़ा बदलाव

    ऐसे करते हैं सेटिंग

    • सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं।
    • इसके बाद नीचे स्क्रॉल करें और गूगल टैब पर जाएं।
    • जब तक आप Google ऐप्स के लिए सेटिंग ऑप्शन नहीं देखते, तब तक नीचे स्क्रॉल करें।
    • इसके बाद सर्च, असिस्टेंट और वॉयस ऑप्शन पर टैप करें।
    • फिर गूगल असिस्टेंट टैब पर जाएं।

    • अब नीचे स्क्रॉल करें और असिस्टेंट वॉयस एंड साउंड्स ऑप्शन पर टैप करें, जो ऑल सेटिंग्स टैब के तहत उपलब्ध होगा।
    • इसमें आपको लाल(Red) और नारंगी(Orange) लेबल क्रमशः फीमेल वॉइस और मेल वॉइस को दर्शाते हैं।
    • अब अपने एंड्रॉयड डिवाइस के लिए मेल आवाज को सक्रिय करने के लिए नारंगी सर्कल पर टैप करें।

    इस तरह से आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर मेल वॉइस को सक्षम कर सकते हैं। हालांकि, आप अन्य स्मार्ट गूगल डिवाइस के लिए भी मेल वॉइस को सक्षम करने के लिए गूगल होम ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Instagram ने यूजर्स की दिक्कतों का किया समाधान, बताया लॉग-इन करने में क्यों आ रही थी समस्या