8,560mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला 5G फोन हुआ लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर भी
Honor ने मिडिल ईस्ट में अपना नया स्मार्टफोन Honor X9e s लॉन्च किया है, जिसमें 8,560mAh की बड़ी बैटरी और स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 प्रोसेसर है।

Honor X9e s स्मार्टफोन यूएई में हुआ लॉन्च

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Honor ने मिडिल ईस्ट में अपना 8,560mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च किया है। कंपनी का यह फोन Honor X9e s नाम से पेश किया गया है। इस फोन का डिजाइन चीन में लॉन्च हुए Honor Turbo 5G की तरह है। ऑनर का यह फोन क्वालकॉम के प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले का साथ लाया गया है।
Honor X9e s के स्पेसिफिकेशन्स
Honor X9e s स्मार्टफोन में 6.79-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स की है। ऑनर के इस फोन में 8,560mAh की बैटरी मिलती है, जिसकी थिकनेस मात्र 7.76 mm और वजन 196 ग्राम है। Honor X9e s स्मार्टफोन 80W चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 3-दिन की बैटरी लाइफ करता है।
Honor स्मार्टफोन को Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट के साथ लाया गया है, जिसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 810 GPU दिया गया है। यह फोन 8GB की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। फिलहाल कंपनी ने इस फोन को सिंगल वेरिएंट में लाया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित MagicOS 10 पर रन करता है।
इस फोन के रियर पैनल में डुअल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया गया है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का सेकेंडरी अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इस फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
ऑनर के X9e s स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, और NFC का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथही फोन में USB-C पोर्ट मिलता है, जो USB 2.0 स्पीड सपोर्ट करता है। बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इसमें ऑप्टिकल फिंगरप्रिं स्कैनर दिया गया है।
Honor X9e s की कीमत
Honor X9e s स्मार्टफोन को यूएई में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 1,499 साऊदी रियाल (करीब 38,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन Dawn Orange, Glacier White और Midnight Black तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। कंपनी फोन के साथ Honor कॉफी मग, एक साल की एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन और बैटरी की कैपेसिटी पर एक साल की गारंटी सर्विस ऑफर कर रही है।
