11,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 108MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे बेहतरीन फीचर्स
हॉनर ने अपना नया स्मार्टफोन HONOR X9e Pro लॉन्च किया है, जिसमें 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 6 Gen ...और पढ़ें

11,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 108MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे बेहतरीन फीचर्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हॉनर ने अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने HONOR X9e Pro के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस डिवाइस के लिए प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं। ये कंपनी की X सीरीज का पहला प्रो मॉडल बताया जा रहा है। फोन लॉन्च के खास मौके पर दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा पर भी इस फोन को रोशन किया गया। कंपनी का ये स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और AI फीचर्स के साथ आता है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...
HONOR X9e Pro की कीमत
कीमत की बात करें तो HONOR X9e Pro फिलहाल UAE समेत मिडिल ईस्ट के कुछ मार्केट में खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत AED 1,499 यानी करीब 38,840 रुपये है। जबकि फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत AED 1,799 यानी करीब 46,615 रुपये है। कंपनी ने अभी भारत में इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है।
HONOR X9e Pro के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.8 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। डिस्प्ले में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। इसकी पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स तक जा सकती है। फोन में 3840Hz PWM डिमिंग और आंखों की सुरक्षा के लिए खास टेक्नोलॉजी भी मिल रही है। मजबूती के लिए डिवाइस में 360-डिग्री शॉक-एब्जॉर्बिंग डिजाइन है।
फोन को 3 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर सुरक्षा के लिए SGS की 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिला है। डिवाइस में IP68, IP69, IP69K और IP66 रेटिंग मिल रही है। पावर के लिए फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6 Gen 5 प्रोसेसर और Android 16 बेस्ड MagicOS 10.0 मिल रहा है।
HONOR X9e Pro के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में OIS सपोर्ट वाला 108MP प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में 5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है। फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। इसमें Google Gemini इंटीग्रेशन मिल रहा है। इसके अलावा Creative Editor 2.0 के जरिए फोटो को वीडियो में चेंज करने जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं।
HONOR X9e Pro की बैटरी
बैटरी की बात करें तो HONOR X9e Pro में 11,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। कंपनी का कहना है कि नॉर्मल यूज में फोन तीन दिन तक चल सकता है। डिवाइस में 80W वायर्ड SuperCharge फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी को 6 साल तक बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखने के लिए तैयार किया गया है।
