विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nokia फोन बनाने वाली कंपनी का नया 5G स्मार्टफोन: 108MP कैमरा और 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स

Published: Mon, 19 Oct 2026 05:00 PM (IST)

HMD Global जल्द ही HMD Vibe 2 Max स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसके रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स लीक ...और पढ़ें

Nokia फोन बनाने वाली कंपनी का नया 5G स्मार्टफोन: 108MP कैमरा और 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स

Nokia फोन बनाने वाली कंपनी का नया 5G स्मार्टफोन: 108MP कैमरा और 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जल्द ही Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global एक और नया स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी में है। जी हां, कंपनी इस नए फोन को HMD Vibe 2 Max के नाम से लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले ही इस नए फोन के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन सामने आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

फोन में 6000mAh की बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही फोन में 5G कनेक्टिविटी और 256GB स्टोरेज मिल सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी फोन के लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है। चलिए फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं...

HMD Vibe 2 Max के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक HMD Vibe 2 Max में 6.78 इंच की FHD+ IPS LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। साथ ही इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिल सकता है। डिवाइस में Unisoc T9100 प्रोसेसर मिल सकता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.7GHz तक जा सकती है।

साथ ही फोन में 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिल सकती है। डिवाइस में 6000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है, जो 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो डिवाइस में Android 16 पर मिल सकता है। डिवाइस में IP64 रेटिंग, Wi-Fi 6, NFC, Bluetooth 5.2 और डुअल स्पीकर्स मिल सकते हैं। जबकि सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट मिल सकता है।

HMD Vibe 2 Max के संभावित कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। डिवाइस में 108MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट कर सकता है।

यह भी पढ़ें- Nokia का किफायती 4G फीचर फोन: 2.8 इंच की डिस्प्ले, Bluetooth 5.0 सपोर्ट जैसे फीचर्स