Nokia के इन स्मार्टफोन को मिलेगा लेटेस्ट Android 11 का अपडेट, यहां देखें पूरी लिस्ट
Nokia के 14 डिवाइस को दिसंबर से Android 11 का अपडेट मिलने वाला है। इनमें Nokia 2.2 से लेकर Nokia 9 PureView तक शामिल है। इससे पहले Nokia 3.1 और Nokia 5.1 के लिए एंड्रॉयड 10 का अपडेट जारी किया था।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी HMD Global ने नोकिया के 14 डिवाइस के लिए एंड्रॉयड 11 अपडेट का रोडमैप जारी किया है। इनमें Nokia 2.2 से लेकर Nokia 9 PureView तक शामिल है। यूजर्स को लेटेस्ट एंड्रॉयड 11 का अपडेट दिसंबर 2020 से मिलना शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले Nokia 3.1 और Nokia 5.1 के लिए एंड्रॉयड 10 का अपडेट जारी किया था।
दिसंबर 2020 तक
Nokia 8.3 5G
Nokia 8.1
Nokia 5.3
Nokia 2.2
जनवरी से लेकर मार्च 2021 तक
Nokia 4.2
Nokia 3.4
Nokia 2.4
Nokia 2.3
Nokia 1.3
अप्रैल से लेकर जून 2021 तक
Nokia 7.2
Nokia 6.2
Nokia 3.2
Nokia 1 Plus
Nokia 9 PureView
Android 11 गो एडिशन पिछले महीने हुआ लॉन्च
Google ने पिछले महीने एंड्रॉयड 11 गो एडिशन लॉन्च किया था। कंपनी का कहना है कि नए ओएस की मदद से सस्ते स्मार्टफोन यूजर्स ऐप के बीच आसानी से स्विच कर सकेंगे। साथ ही कंपनी ने यह भी बताया कि Android 11 Go edition को दुनियाभर के एंट्री लेवल डिवाइस में हाई क्वालिटी वाले स्मार्टफोन का एक्सपीरियंस देने के लिए पहली बार साल 2018 में पेश किया गया था। इस ओएस ने यूजर्स को सुविधाओं को पूरा करते हुए 100 मिलियन से अधिक एंट्री लेवल स्मार्टफोन की स्पीड को बेहतर किया है। वहीं अब कंपनी ने इसे बिल्कुल नए अवतार के साथ बाजार में उतारा है।
Android 11 Go edition ओएस ऐसे यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा जो कि बजट के कारण हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन नहीं खरीदना चाहते या फिर ऐसे यूजर्स जो एंट्री लेवल स्मार्टफोन को इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।
मिलेंगे कई खास फीचर्स
Android 11 Go edition में यूजर्स को कई खास फीचर्स की सुविधा मिलेगी। इसमें सबसे खास फीचर के तौर पर conversations फीचर दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स अपनी मर्जी से यह तय कर सकेंगे कि उन्हें मैसेजिंग ऐप में किस व्यक्ति से बात करनी है और किसके मैसेज को नोटिफिकेशन में रखना है। इसके अलावा वन-टाइम परमिशन फीचर मिलेगा जो कि यूजर्स को माइक्रोफोन, कैमरा व लोकेशन जैसे सेंसर को एक्सेस करने की परमिशन देगा।
(Written By- Ajay Verma)