Google Search में अब बीमारियों की मिल सकेगी सटीक जानकारी
Google पर अब आपको किसी भी बीमारी के लक्षण के बारे में सर्च करने पर उस बीमारी के बारे में सटीक जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए सर्च इंजन ने डॉक्टर्स के साथ साझेदारी की है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेक्नोलॉजी और दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी Google ने क्वॉलिफाइड डॉक्टर्स के साथ साझेदारी की है। ये डॉक्टर्स किसी भी बीमारी के बारे में उसके लक्षण के जरिए पता लगाएंगे और जानकारी देंगे। इस बात की जानकारी Google सर्च और असिस्टेंस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बेन गोम्स ने दी है। बेंगलुरू के St Joseph School के छात्रों से बात करते हुए बेन गोम्स ने एक छात्र के सवाल के जबाव में ये बात कही। गोम्स ने बताया कि सर्च इंजन पर बीमारियों के डायग्नॉस वाली गलत जानकारियों को सही किया जाएगा।
छात्र ने गोम्स से सवाल पूछते हुए कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि सर्च इंजन पर मौजूद बीमारियों के डॉग्नॉसे करने की गलत जानकारी मौजूद होने की वजह से लोगों को दुष्परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं। इस सवाल के जबाव में गोम्स ने कहा कि हमने इस पर बहुत काम किया है। हमने कई सारे डॉक्टर्स के साथ साझेदारी की है ताकि किसी भी बीमारी के लक्षण से ही उस बीमारी के बारे में सही जानकारी मिल सके।
उन्होंने ये भी कहा कि सर्च इंजन पर दी गई गलत जानकारियों को डॉक्टर्स सही करके हाई क्वालिटी की जानकारी दर्ज कराएंगे। इसके लिए हम हेल्थ केयर कंपनी Mayo Clinic के डॉक्टर्स के साथ साझेदारी की है। इस तरह से लोगों को किसी भी बीमारी के बारे में लक्षण सर्च करने पर ही सही जानकारी मिल सकेगी। St Joseph School के छात्रों को गोम्स ने बताया कि हम लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए बहुत काम कर रहे हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप