विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिक्सेल फोन के लिए गूगल ने शुरू किया सेल्फ रिपेयर प्रोग्राम, खुद कर पाएंगे फोन की मरम्मत

By Ankita PandeyEdited By:
Published: Sat, 09 Apr 2022 03:33 PM (IST)Updated: Sun, 10 Apr 2022 07:05 AM (IST)

गूगल ने पिक्सेल फोन की मरम्मत के लिए एक सेल्फ रिपेयर प्रोग्राम शुरू किया है। इसने अपने ओरिजनल पिक्सेल पार्ट्स ...और पढ़ें

गूगल ने पिक्सेल फोन के लिए शुरू किया सेल्फ रिपेयर प्रोग्राम, यहां जाने डिटेल
गूगल ने पिक्सेल फोन के लिए शुरू किया सेल्फ रिपेयर प्रोग्राम, यहां जाने डिटेल

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google ने एक सेल्फ रिपेयर प्रोग्राम शुरू किया है, जो पिक्सेल ऑनर्स को अपने फोन की मरम्मत खुद करने की अनुमति देगा। Google ने कहा कि उसने अपने ओरिजनल पिक्सेल पार्ट्स प्रोग्राम के लिए iFixit, के साथ सहयोग किया है, जो एक ऑनलाइन रिपेयर कम्युनिटी है । यह स्टेप-बाइ-स्टेप फोन रिपेयर गाइड के साथ-साथ ओरिजनल पिक्सेल स्मार्टफोन स्पेयर पार्ट्स देगा। इस साल के अंत में यूएस, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय संघ के देशों में Pixel 2 के लिए पार्ट ifixit.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

Google के एक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, सामान्य पिक्सेल फोन की मरम्मत के लिए स्पेयर पार्ट्स की पूरी व्यक्तिगत रूप से या iFixit फिक्स किट में उपलब्ध होंगे, जिसमें बैटरी, रिप्लेसमेंट डिस्प्ले, कैमरा आदि शामिल हैं। इन किट्स में स्क्रूड्राइवर बिट्स और स्पजर्स जैसे टूल शामिल होंगे। Google उन देशों में पहले से ही अधिकृत तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा मरम्मत की पेशकश करता है, जहां Pixel फोन उपलब्ध हैं।

iFixit का कहना है कि हमारे Pixel रिपेयर किट में टूल के पूरे सेट में iOpener, रिप्लेसमेंट प्री-कट एडहेसिव, iFixit ओपनिंग पिक्स (छह का सेट), iFixit ओपनिंग टूल, सक्शन हैंडल, एंगल्ड ट्विजर, इंटीग्रेटेड सिम इजेक्ट टूल साथ सटीक बिट ड्राइवर, और विशिष्ट पिक्सेल फ़ोन के लिए 4mm सटीक बिट के शामिल होंगे।। इसमें यह भी कहा गया है कि स्टेप-बाइ-स्टेप Google Pixel फोन की रिपेयर गाइड Pixel 5 के माध्यम से प्रत्येक Pixel के लिए लाइव हैं। वे वर्तमान में Pixel 5a, Pixel 6 और Pixel 6 Pro के लिए गाइड लिख रहे हैं।

क्रोमबुक रिपेयर प्रोग्राम के लिए Google पहले ही एसर और लेनोवो जैसी कंपनियों के साथ भागीदारी कर चुका है। यह स्कूलों को मरम्मत योग्य क्रोमबुक के बारे में जानकारी खोजने और इन-हाउस मरम्मत कार्यक्रम विकसित करने में मदद करता है। कंपनी ने क्रोम ओएस फ्लेक्स भी पेश किया है, जिससे शिक्षा और इंटरप्राइज यूजर्स अपने क्रोमबुक के साथ क्रोम ओएस का वर्जन चलाने के लिए पुराने मैक या विंडोज मशीनों को रियूज कर सकते हैं।