Google का Go search हुआ रोल आउट, कम स्पेस वाले बजट स्मार्टफोन्स में करेगा काम
Google ने भारत और इंडोनेशिया के बाद अब अपने लाइटवेट Go search ऐप को दुनियाभर में लॉन्च कर दिया है। इस ऐप का साइज केवल 7MB है.....
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google ने अपने लाइटवेट ऐप Go search को दुनियाभर में लॉन्च कर दिया है। हालांकि कंपनी लगभग डेढ़ साल पहले इस ऐप को भारत और इंडोनेशिया में लॉन्च कर चुकी है। इस ऐप का गूगल प्ले स्टोर से फ्री डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि Go search ऐप की खासियत है कि यूजर्स इसे लो पावर्ड व लो कॉन्फिग्रेशन वाले स्मार्टफोन में आसानी से उपयोग कर सकते हैं क्योंकि इसका साइज केवल 7MB है। Google का कहना है कि यह ऐप एंड्राइड Lollipop 5.0 और उससे उपर के वर्जन को सपोर्ट करता है।
Google Go search को शुरुआत में एमर्जिंग मार्केट के लिए तैयार किया गया था, जिसके बाद कंपनी ने इसे भारत और इंडोनेशिया में लॉन्च किया था। लेकिन अब यह ऐप पूरी दुनिया में उपलब्ध करा दिया गया है। लाइटवेट डिवाइस को सपोर्ट करने के साथ ही वॉयस सर्च को भी सपोर्ट करता है। जिसकी मदद से यूजर्स लिखने की बजाय बोलकर कुछ भी आसानी से सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा इए पिछले दिनों Go search में Google ने Google लेंस को भी जोड़ा था, जिसके बाद यूजर्स किसी फोटो की डिटेल को सर्च कर सकते हैं।
Google Go सर्विस के अंतर्गत Gmail Go समेत Files Go, G Borad Go, YouTube Go और Maps Go जैसे ऐप्स शामिल हैं। Gmail Go को भी यूजर्स लो-पावर्ड डिवाइस पर उपयोग कर सकते हैं। यानि स्लो इंटरनेट पर भी आप अपना जीमेल अकाउंट लॉग इन कर मेल कर सकते हैं। जीमेल गो एप कनवर्सेशन के लिए ग्रुप ईमेल, पीओपी3 और एक्सचेंज ऐकाउंट जैसे फीचर से भी लैस है।
वहीं हाल ही में Google ने अपने Play Store से कुछ ऐसे ऐप्स को डिलीट कर दिया है जो कि यूजर्स को फेक Play Store पर रिडायरेक्ट करते हैं। इन लिस्ट में लगभग 27 खतरनाक ऐप्स शामिल हैं। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार ये ऐप्स यूजर्स को फेक Play Store इंस्टॉल करने के लिए प्रोम्प्ट करते हैं और एक बार अगर यहां क्लिक कर दिया तो इन ऐप्स के पॉप-अप तब तक आते हैं जब तक कि यूजर्स इन फेस ऐप्स को इंस्टॉल न कर लें।