6000 रुपये महंगा हुआ Google Pixel 10a, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ मिलता है 50MP कैमरा
Google Pixel 10a की कीमत भारत और वैश्विक बाजारों में ₹6,000 बढ़ा दी गई है।

Google Pixel 10a हुआ महंगा भारत समेत दुनियाभर में बढ़ी कीमत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने ग्लोबल और इंडियन मार्केट में Pixel 10a की कीमत बढ़ा दी हैं। यह फोन इस साल के शुरुआत में लॉन्च किया था। कंपनी ने इसकी कीमत में 6,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। भारत के साथ साथ Google ने Pixel 10a की कीमत अमेरिका और दूसरे बाजार में भी बढ़ाई है। फोन की कीमत में यह बढ़ोतरी रैम और स्टोरेज की शॉर्टेज के चलते हुई है।
Google Pixel 10a प्राइस हाइक
Google Pixel 10a स्मार्टफोन को अब भारत में 55,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस फोन को भारत में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ फरवरी में 49,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। Google के इंडिया स्टोर में अब Pixel 10a को 55,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है।
![]()
Google Pixel 10a के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Google Pixel 10a स्मार्टफोन Android 16 पर रन करता है। इस फोन में 6.3-इंच की (1,080x2,424 पिक्सल) Actua (pOLED) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है, जिसका पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स है। गूगल का यह फोन Tensor G4 चिपसेट और Titan M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा गया था। यह फोन 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन में IP68 रेटिंग मिलती है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो Google Pixel 10a में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 48-मेगापिक्सल (f/1.7) प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका फोकल लेंथ 25mm और सेंसर का साइज 1/2.0-इंच है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 13-मेगापिक्सल का (f/2.2) अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसका फील्ड ऑफ व्यू 120-डिग्री और सेंसर साइज 1/3.1-इंच है।
गूगल के Pixel 10a में सेल्फी के लिए 13-मेगापिक्सल (f/2.2) का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,100mAh की बैटरी मिलती है, जो 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।
