Move to Jagran APP

यूजर्स की सुविधा के लिए क्रोम को अपडेट कर रहा है गूगल, इस्तेमाल करने में होगी आसानी

गूगल अपने क्रोम वेब ब्राउजर के लिए नए फीचर्स को रोलआउट करेगा जो कि यूजर्स को 2018 में मिलने शुरू होंगे

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Fri, 10 Nov 2017 06:36 PM (IST)Updated: Sun, 12 Nov 2017 02:18 PM (IST)
यूजर्स की सुविधा के लिए क्रोम को अपडेट कर रहा है गूगल, इस्तेमाल करने में होगी आसानी
यूजर्स की सुविधा के लिए क्रोम को अपडेट कर रहा है गूगल, इस्तेमाल करने में होगी आसानी

नई दिल्ली (जेएनएन)। अगर आप गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं तो आपने देखा होगा कि कुछ लिंक ऐसे भी होते हैं जो आपको किसी और साइट पर ले जाते हैं, जो न तो आपके काम की होती है और नही वो वह साइट होती है जिसका जिक्र यूआरएल में हुआ होता है। इसे तकनीकी भाषा में रीडायरेक्ट कहा जाता है। गूगल अब क्रोम यूजर्स की इसी परेशानी को हल करने की दिशा में काम कर रहा है। गूगल अपने क्रोम वेब ब्राउजर में तीन बड़े बदलाव कर रही है। क्रोम वेबब्राउजर अपडेट होने से यूजर्र अनचाहे कंटेट पर पहुंचने से खुद को बचा सकते हैं। साथ ही वो अपनी नेविगेशन की जानकारी भी देने से बच सकते हैं। गूगल ने बताया कि 5 में से प्रति 1 फीडबैक में यूजर्स की यही शिकायत होती है। इसलिए गूगल ने इसमें तीन बदलाव किए है।

loksabha election banner

थर्ड पार्टी रीडायरेक्ट

यूजर्स को किसी वेबपेज में लैंड करते ही अनचाहे रीडायरेक्ट वेबपेज पर जाना पड़ जाता है। ये रीडायरेक्ट थर्ड पार्टी कंटेट से आते है जो वेब पेज पर एमबेड किए जाते हैं। यह जानकारी गूगल प्रोडक्ट मैनेजर रेयान स्कोन ने अपने ब्लॉग पोस्ट में दी।
क्रोम 64 रिलीज होने पर, गूगल क्रोम में थर्ड पार्टी रिडायरेक्ट को बंद करेगा। साथ ही, यूजर दूसरे वेब पेज में तभी रीडायरेक्ट कर पाएगा जब यूजर उसपर खुद क्लिक करेगा। क्रोम 64 को 23 जनवरी को रिलीज किया जाएगा

पॉप-अप ब्लॉक करने में करेगा मदद

गूगल अपने क्रोम वेब ब्राउजर में आने वाले अनचाहे पॉपअप को भी ब्लॉक करने की तैयारी कर रहा है। क्रोम 65 के रिलीज के बाद गूगल अनचाहे पॉप अप से खुलने वाले विंडो को डिटेक्ट कर पाएगा। इसके साथ ही, इसकी जानकारी भी ले सकता है। क्रोम 65 को मार्च 6 में रिलीज किया जाएगा।

बुरा अनुभव

कभी-कभी यूजर्स ऐसे अनचाहे वेब पेज में पहुंच जाते हैं जहां उन्हें डिटेक्ट करना काफी मुश्किल होता है। उदाहरण के तौर पर, इसमें प्ले बटन या दूसरे साइट कंट्रोल के रूप में अनचाहें थर्ड-पार्टी वेबसाइट के लिंक शामिल होते हैं। इसके साथ ही, ये लिंक आपके कंप्यूटर में इस्तेमाल किए गए सभी लिंक को कैप्चर करता है और उनकी जानकारी रखता है। साथ ही ये नए टैब्स या विंडोज को ओपन करता है।
जनवरी की शुरुआत में, गूगल इस तरह के सभी बुरे अनुभवों को खत्म करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.