Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pixel Fold के बाद जल्द आ सकता है Google का दूसरा फोल्डेबल फोन, नया अपडेट आया सामने

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 30 May 2023 12:03 PM (IST)

    Google First Foldable Phone गूगल ने हाल ही में यूजर्स के लिए Pixel Fold को लॉन्च किया है। यह कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन है। हालांकि अब माना जा रहा है कि कंपनी जल्द दूसरा डिवाइस लॉन्च कर सकती है। (फोटो- गूगल)

    Hero Image
    Google First Foldable Phone Pixel Fold Is Coming Second Foldable Phone, Pic Courtesy- Google

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेक कंपनी गूगल ने हाल ही में यूजर्स के लिए अपना पहला फोल्डेबल फोन Pixel Fold लॉन्च किया है। कंपनी ने फोल्डेबल फोन को गूगल इवेंट (Google I/O 2023 event) में लेकर आई थी। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था गूगल अपने यूजर्स के लिए clamshell-like फोल्डेबल फोन को ला सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह फोन सैमसंग गैलेक्सी फ्लिप सीरीज को कॉम्पटीशन देने के लिए लाया जा रहा था। अब कंपनी ने इन खबरों को लेकर खुद एक नया अपडेट शेयर किया है।

    क्या गूगल दूसरे फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रहा था?

    गूगल ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि कंपनी पिक्सल फॉल्ड के अलावा, एक दूसरे फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम रही थी।

    गूगल डिजाइन और हार्डवेयर प्रोडक्ट के हेड Ivy Ross ने जानकारी दी कि कंपनी दूसरे फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है।

    क्यों नहीं आया दूसरा फोल्डेबल मॉडल?

    Ivy Ross ने कहा कि उनकी टीम एक दूसरे हैंडसेट पर काम कर रही है और उन्हें इस पर गर्व है। हालांकि, यह डिवाइस यूजर्स के लिए लाए जाने में कुछ देरी हो रही है। इसके पीछे का कारण बताते हुए Ivy Ross ने कहा कि गूगल अपने यूजर्स को पहले से कुछ बेहतर देना चाहता है।

    नए डिवाइस को नई खूबियों के साथ लाया जाएगा, लेकिन यह अभी अलग खूबियों के साथ पूरी तरह से तैयार नहीं है। ऐसे में यूजर्स के लिए इस प्रोडक्ट को पुरानी खूबियों के साथ लाए जाने का कोई मतलब नहीं बनता। Ivy Ross ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि दूसरा फोल्डेबल किस तरह का होगा।

    किन खूबियों के साथ आया था Pixel Fold?

    गूगल पिक्सल फोल्ड की बात करें तो यह डिवाइस कंपनी के इन-हाउस Tensor G2 SoC को Titan M2 सिक्योरिटी चिप के साथ लाया गया था।

    डिवाइस Android 13 पर रन करता है और गूगल का यह पहला फोल्डेबल फोन ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आता है।