Move to Jagran APP

Google ने खगोलशास्त्री मार्गेरीटा हैक को किया याद, उनके जन्मदिन पर बनाया खास डूडल

दिग्गज टेक कंपनी Google ने आज यानी 12 जून को इटली की खगोलशास्त्री मार्गेरीटा हैक के जन्मदिन के खास अवसर पर डूडल बनाया है। इस डूडल में मार्गेरीटा को टेलीस्कोप के जरिए आकाश में देखते हुए दर्शाया गया है।

By Ajay VermaEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 11:41 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 11:41 AM (IST)
Google ने खगोलशास्त्री मार्गेरीटा हैक को किया याद, उनके जन्मदिन पर बनाया खास डूडल
Google गूगल की फोटो दैनिक जागरण की है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेक्नोलॉजी कंपनी Google ने आज यानी 12 जून को इटली की खगोलशास्त्री मार्गेरीटा हैक के जन्मदिन के खास अवसर पर डूडल बनाया है। इस डूडल में मार्गेरीटा को टेलीस्कोप के जरिए आकाश में देखते हुए दर्शाया गया है। इस डूडल को अंतरिक्ष की थीम दी गई है। इसके अलावा डूडल पर क्लिक करने पर यूजर्स को खगोलशास्त्री मार्गेरीटा हैक से जुड़ी जानकारी मिलेगी। आइए जानते हैं खगोलशास्त्री मार्गेरीटा हैक के बारे में...

loksabha election banner

खगोलशास्त्री मार्गेरीटा हैक की जन्म तारीख

खगोलशास्त्री मार्गेरीटा हैक का जन्म 12 जून 1922 में हुआ था। मार्गेरीटा हैक ट्राएस्टे यूनिवर्सिटी में एस्‍ट्रो फिजिक्‍स की प्रोफेसर थी। उन्होंने सितारों की रासायनिक संरचना और उनके सतह के तापमान और गुरुत्वाकर्षण का अध्ययन किया था। सन 1970 में मार्गेरीटा ने कोपर्निकस उपग्रह से यूवी डेटा पर काम किया, जिसका मुख्य उद्देश्य तारकीय वातावरण के बाहरी हिस्से में होने वाली ऊर्जावान घटनाओं और बड़े लेवल पर नुकसान का पता लगाना था।

मार्गेरीटा हैक का पहला शोध

मार्गेरीटा हैक का पहला शोध कोपरनिकस के डेटा पर आधारित था। यह शोध 1974 में नेचर में प्रकाशित हुआ था। 12 जून, 2012 को मार्गेरीटा को उनके 90वें जन्मदिन के खास अवसर पर इटली गणराज्य के सर्वोच्च सम्मान "दमा डि ग्रान क्रोस" मिला था। वह विज्ञान के अलावा प्रोफेसर, लेखिका और एक्टिविस्ट थी।

आपको बता दें कि गूगल ने मार्च में वसंत ऋतु के आगमन पर खास डूडल बनाया था। इस डूडल में प्रकृति के शानदार नीले, हरे, लाल, नारंगी, पीले और गुलाबी रंग को जोड़ा गया था। इसके अलावा डूडल में रंग बिरंगे फूलों और एक हेजहोग यानी जंगली चूहे को दर्शाया गया था।

वसंत ऋतु से जुड़ी अहम जानकारी

वसंत ऋतु का मौसम सर्दियों और गर्मियों के बीच आता है। इस मौसम में पौधे बढ़ते हैं और हर तरफ फूल खिलते हैं। इस समय पूरी दुनिया में दिन और रात का वक्त बराबर हो जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.